HTML tutorial
HTML tutorial

फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) ने 21 गढ़वाल राइफल्स को हरा कर आश्चर्यजनक जीत हासिल की ।

Pahado Ki Goonj

*देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डी एफ ए ) ने 21 गढ़वाल राइफल्स हरा कर आश्चर्यजनक जीत हासिल की ।

देहरादून :- पूर्व इंटरनेशनल खिलाडी सी बी थापा एवं दून एफ सी ( स्वर्गीय पूर्व इंटरनेशनल खिलाडी अमर बहादुर द्वारा स्थापित दून फुटबाल क्लब ), सुरेश गुरुंग द्वारा आयोजित गोरखा कप फुटबाल टूर्नामेंट 2022 का आयोजन गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज गढ़ी केंट, देहरादून मे उद्धघाटन मैच देहरादून फुटबाल एकेडमी (डी एफ ए ) और 21 गढ़वाल राइफल्स के मध्य खेला गया एकेडमी के नेशनल हेड कोच विरेन्द्र सिंह रावत ( इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट अवार्ड से सम्मानित ) ने अंडर 16 के युवाओं को दो महीने की कोचिंग से तराशा गया जिसका परिणाम आज देखने को मिला जिसमे एकेडमी के युवा खिलाड़ियों ने आर्मी की अनुभवी फुटबाल टीम 21 गढ़वाल राइफल्स को टीम कप्तान समर्थ असवाल के बेहतरीन खेल की बदौलत 65 मिनट मे मारा गया गोल जो अंतिम समय तक 1-0 रहा ने विजय हासिल की एकेडमी के कोच ने सभी खिलाड़ियों की और बेहतरीन कोचिंग की बदौलत टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया डी एफ ए टीम के मैनेजर विमल सिंह रावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनायें दी और कहा की युवा खिलाड़ियों ने उम्मीद से ज्यादा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया एकेडमी के कोच ने बताया की 12 साल पहले एकेडमी की स्थापना हुई थी जो उत्तराखंड की एक मात्र पहली फुटबाल एकेडमी है आज एकेडमी के हजारों खिलाड़ियों ने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेलकर एकेडमी का नाम रोशन किया है हाल ही मे अंडर 20 मे इंडियन टीम मे खेल रही अंजना थापा भी एकेडमी मे 5 साल कोचिंग ली और अपने खेल का जलवा दिखाया था एकेडमी के खिलाडी, कोच और रेफरी भी देश विदेश मे अपना जलवा बिखेर रहे है
आज एकेडमी के खिलाडी, कोच और रेफरी गढ़वाल राइफल्स, कुमाऊ रेजिमेंट, बी ई जी रुड़की, एफ सी आई, ऑडिट, इनकम टेक्स, गोरखा राइफल्स, बैंक, ओ एन जी सी, एयर फ़ोर्स, सरकारी स्कूल, गैर सरकारी स्कूल, पोस्टल आदि विभिन्न विभागों मे कार्यरत है
हाल ही मे एकेडमी के हेड कोच के नेतृत्व मे उत्तराखंड की टीम ने नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स 2022 मे फुटबाल टीम ने 50 प्लस मे गोल्ड जीता और 40 प्लस मे ब्रॉन्स मैडल जीता जिसके उपरांत उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने पूरी टीम को सम्मानित किया और शुभकामनायें दी, इससे पूर्व भी केबिनेट मिनिस्टर गणेश जोशी जी ने भी टीम को सम्मानित किया था
रावत एकेडमी मे गरीब खिलाड़ियों को 12 साल से निशुल्क कोचिंग दे रहे है

Next Post

हिमालयन साहसिक संस्थान में स्काउट और गाइड के प्रशिक्षकों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न ।

हिमालयन साहसिक संस्थान में स्काउट और गाइड के प्रशिक्षकों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न । देहरादून ;- हिमालयन साहसिक संस्थान केंमटी 10 दिवसीय स्काउट और गाइड के प्रशिक्षकों का एक दल जो दूर दक्षिण के तमिल नाडु के मदुराई क्षेत्र से आए थे ।उनका प्रशिक्षण समाप्त हुआ और इस अवसर […]

You May Like