वनाग्नि से क्षेत्र का सबसे पुराना बंजैंण मंदिर जलकर राख हो गया है

Pahado Ki Goonj

 देहरादून,उत्तराखंड के जंगलों में आग का कहर डरा रहा है।  मुख्य मंत्री के मार्गदर्शन में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 25 हजार रूपये आग बुझाने वाली वन समितियों को देने की बात कही है.।सीएम धामी और विभागीय अफसरों की सख्ती के बावजूद आग है कि बुझती ही नहीं , अब बागेश्वर के शामा तहसील के लाथी गांव में वनाग्नि से क्षेत्र का सबसे पुराना बंजैंण मंदिर जलकर राख हो गया है। इस घटना में मंदिर में रखे सारे बर्तन जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा करीब सात तोला सोना और चांदी भी आग की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों बताया कि इस अग्निकांड में 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन से इसकी भरपाई की मांग की है।क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंजर सिंह कोरंगा ने बताया कि गुरुवार की रात करीब एक बजे जंगल की आग से लाथी का बंजैंण मंदिर में आग लग गई। रात होने के कारण लोगों को देर से पता चला, जब तक वह मंदिर में आग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक मंदिर जलकर राख हो गया। इस हादसे में मंदिर में रखे खाने बनाने के बर्तन, पूजा, आरती के वक्त उपयोग होने वाले भोकर, तुतरी आदि जल गए हैं। मंदिर के पास बना धर्मशाला भी पूरी तरह जल गया है।

 

सात तोला सोना और चांदी भी आग में राख  Forest Fire

Forest Fire

यही नहीं इस आग में सात तोला सोना और चांदी भी आग की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र का सबसे पुराना मंदिर है। भनार बंजैंण मंदिर में पूजा करने से पहले यहां पूजा होती थी। उसके बाद ही लोग भनार जाते हैं। यह मंदिर हमारे पूर्वजों के जमाने का मंदिर है।मंदिर कमेटी के पुजारी नेत्र सिंह कोरंगा ने बताया कि यहां हर साल गर्मियों में लोग पूजा आदि करने आते हैं। इस कारण यहां लाखों के बर्तन व पूजा में काम आने वाले वर्तन रखे थे। आग ने सब नष्ट कर दिया है। लक्ष्मण सिंह कोरंगा, धर्म सिंह, आशा देवी, धर्मा देवी, सरस्वती देवी आदि ने प्रशासन से घटना की जांच करने तथा नुकसान की भरपाई की मांग की है।जहां मंदिर है वह ग्रामीण की नाम भूमि है। उसके बाद वन पंचायत की भूमि आती है। उसके बाद वन विभाग का जंगल है। आग कहां से लगी है इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।साभार आगे पढ़ें 

देहरादून:- 05 मई 2024
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते एवं भाजपा के सहयोगी दल जेडीएस नेता वर्तमान सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आने पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस ने इस घटना को मानव जाति एवं भारतीय संस्कृति को कलंकित करने वाली मानसिकता बताते हुए इसकी कठौर शब्दों में निंदा की है।
प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुडे अश्लील वीडियों काण्ड के विरोध में प्रदेश महिला कंाग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रोतेला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड से घण्टाघर तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे। सभी के द्वारा रेवन्ना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।
प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सांसद जैसे सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा जिस प्रकार का घृणित आचरण किया गया वह भारतीय संसद का अपमान ही नही मानव जाति को शर्मशार करने वाली घटना है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम हैं। सांसद जैसे पद निर्वाचित व्यक्ति द्वारा इस प्रकार का कार्य करने पर उसे सार्वजनिक स्तर पर फांसी दी जानी चाहिए, ताकि ऐसे दुष्कर्म करने वालों के लिए नजीर साबित हो। उन्होनें यह भी कहा कि सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की खबर सामने आने के बाद सत्ताधारी दल की सहायता से जिस प्रकार दुष्कर्मी सांसद देश से भागने में कामयाब हो गया उसके लिए पूरी तरह से भाजपा की मोदी सरकार जिम्मेदार है।
ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस प्रकार सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना के सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के तीन हजार से अधिक वीडियो सामने आये हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के शासन में देश की महिलाओं की अस्मिता कितनी सुरक्षित है। उन्होनें यह भी कहा कि भाजपा सरकारों मे ंहमेशा ऐसे दुष्कर्मियों को पूरा संरक्षण दिया है। प्रज्ज्वल रेवन्ना का देश छोडकर भागने में कामयाब होना इसका ज्वलंत उदाहरण है।
ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर देश के प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते हैं, जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले प्रधानमंत्री स्वयं जाते हैं, भरे मंच से प्रज्जवल रेवन्ना की प्रशंसा करते हैं तथा बेटी बचाओं बेटी पढाओं का नारा देते हैं कर्नाटक के उसी नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना बेटियों की अस्मिता लुटकर देश से फरार हो जाते हैं।
उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस देश के संवैधानिक अधिकारों की रक्षक जो स्वयं एक महिला हैं से मांग करती हैं कि सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को भारत लाकर भारतीय संविधान में उल्लेखित कानूनों के तहत कठोर से कठोर दण्ड दिया जाए।
कार्यक्रम में आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, चन्द्रकला नेगी, निधि नेगी, पुष्पा पंवार, अनिता दास, अनुराधा तिवारी, उर्मिला थापा, पूनम सिंह, सुशील शर्मा, मनकला, सर्वेशवरी, संध्या थापा, पुष्पा रावत, सज्जन दास, नीलम दास, लक्ष्मी, आरती, बेबी, फुलदेई, नीता देवी, हीरा देवी, रमा देवी, शकुन्तला शर्मा, अनीता कोली, सुनीता देवी आदि मौजूद रही।ज्योति रौतेला प्रदेश अध्यक्ष त्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस

Next Post

पूर्व मा राज्यपाल श्री भगतसिंह कोशियारी से प्रदेश की समस्या सुलझाने के लिए की भेंट

पूर्व  राज्यपाल  कोश्यारी  जी ने अपने बड़ पन  दिखा या और कहा  डॉ  कृपाल सिंह रावत सरोज ने  मुझपर  बड़ा  एहसान किया  है।  आज इस प्रकार के आत्मीयता का आभाव  हो रहा है    देहरादून,पूर्व माo राज्यपाल श्री भगत सिंह कोशयारी से प्रदेश की समस्याओं को सुलझाने के लिए आज […]

You May Like