दिल्ली कोर्ट के अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता को माननीय न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोर्ट के जज प्रणव कुमार जोशी द्वारा लोगो सम्मानित किया गया

Pahado Ki Goonj

दिल्ली, राष्ट्रीय लोक अदालत’ 11 फरवरी 2023 के अवसर पर अधिकार अपराध समाधान के राष्ट्रीय उच्च प्रमुख कानूनी सलाहकार, दिल्ली कोर्ट अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता को माननीय न्यायाधीश एवं सचिव शाहदरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोर्ट जज, प्रणव कुमार जोशी द्वारा लोगो कप प्रदान करके सम्मानित किया गया।*

दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा, पूर्व एवं उत्तर-पूर्वी, कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा दिनांक 11.02.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमे नोटिस ब्रांच ट्रैफिक (एन. बी. टी.) कैमरे द्वारा खींचे या लिए हुए चालानो के निपटारे किये गये। शाहदरा जिले की 10 पीठ, पूर्वी जिले की 11 पीठ और उत्तर-पूर्वी जिले में 08 पीठ लगाई गयी। आम जनता चालान पर्चियों को सीधे दिल्ली यातायात पुलिस पोर्टल से अपने घरों या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डाउनलोड कर के कोर्ट परिसर पहुंचे। इस वजह से कोर्ट परिसर में सुविधा केंद्र पर भीड़भाड़ को व्यवस्थित किया गया। वेबसाइट से जनता को अपने-अपने आवंटित नंबर मिले और वे अपनी चालान कॉपी लेकर सीधे कोर्ट परिसर पहुंचे।
जनता और अधिवक्ता राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन कोर्ट परिसर आये और अपने चालान के निपटान के लिए संबंधित लोक अदालत न्यायाधीश के समक्ष चालान पर्ची का प्रिंट आउट लेकर पेश हुए। 11.02.2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए ट्रैफिक चालान डाउनलोड करने का लिंक 08.02.2023 को सुबह 10 बजे से जनता के लिए उपलब्ध कराया गया था । 08.02.2023 से शाम 5 बजे तक यह लिंक या तो निर्धारित समय/तारीख पर या साइट से चालान की स्वीकृत संख्या डाउनलोड होने के समय (जो भी पहले हो) निष्क्रिय कर दिया। राष्ट्रीय लोक अदालत में शाहदरा की तीनो पीठो पर श्री पी. के अग्रवाल सीनियर सिटीजन, मिस प्रवीण सिंह ट्रांजेंडर और मिस सपना एसिड अटैक सरवाईवर को एसोसिएट मेंबर के रूप में नियुक्त किया।
लोक अदालत में श्री संजय गर्ग, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, पूर्वी जिला, श्रीमती शैल जैन, प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज शाहदरा भी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाहदरा के सचिव श्री प्रनत कुमार जोशी ने बताया की शाहदरा जिले की 10 पीठो के द्वारा लगभग 7993 लिए गए और 7774 चालनो का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्वी सचिव सुश्री सायमा जमील ने बताया की पूर्वी जिले की 11 पीठो द्वारा लगभग 8346 लिए गए और 7467 चालनो का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर-पूर्वी के सचिव श्री विनिक जैन ने बताया की उत्तर-पूर्वी जिले की 08 पीठो के द्वारा लगभग 6418लिए गए और 5774 चालनो का निपटारा किया गया। तीनो पीठो ने कुल मिलाकर 22757 चालनो का निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में क्रिमिनल कम्पाउंडएबल, एम् ए सी टी, सिविल मैटर्स, प्ली-बार्गेनिंग, मेट्रीमोनियल डिस्प्यूट आदि अन्य मामलो का भी निपटारा भी किया गया।

Next Post

बड़कोट मंडल से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने नीरज चौहान।

बड़कोट मंडल से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने नीरज चौहान। उत्तरकाशी । भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के सभी मोर्चों पर पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बड़कोट मंडल से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज चौहान को बनाया गया जबकि नौगांव से दीपक नौटियाल को युवा […]

You May Like