देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड में यह पहली बार हुआ, जब किसी मुख्यमंत्री को लगातार दूसरा बार अवसर दिया गया हैै। भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को फिर से नेता चुना गया है। वहीं पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। लेकिन सीएम धामी स्वयं खटीमा सीट से चुनाव हार गए, इसके बावजूद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने धामी पर ही भरोसा जताया है। साथ ही धामी को छह महीने के अंदर विधायकी का चुनाव जीतना होगा।
पुष्कर सिंह धामी के दोबारा सीएम बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह है।. देहरादून के परेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण के हजारों लोग साक्षी बने। कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते दिखाई दिए। वहीं पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने भी उन पर भरोसा जताया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अगले 6 महीने के अंदर उन्हें विधानसभा का सदस्य बनना होगा। क्यों कि धामी को इस विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है।
धामी सरकार के मंत्रिमंडल का गठन, 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Wed Mar 23 , 2022
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। […]

You May Like
-
सीएम एप लॉन्च का सफलता पूर्वक एक वर्ष
Pahado Ki Goonj December 16, 2018

