इस बार प्लास्टिक मुक्त होगा आयोजन
देहरादून। आठ अक्टूबर को होने वाले दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर देहरादून के परेड मैदान में भव्य तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ जैसे पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पहली बार ग्रीन आतिशबाजी का प्रयोग किया जाएगा, ताकि कम से कम वायु प्रदूषण हो। इसके साथ ही इस बार का विजयदशमी आयोजन भी प्लास्टिक मुक्त करने की तैयारी की जा रही हैं। इससे देहरादून में चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को बल मिलेगा। देश आजादी के बाद से पिछले 72 वर्षो से देहरादून के परेड मैदान में विजयदशमी मेला और रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है। हर साल की तरह इसे देखने के लिए हर बार की तरह इस बार भी करीब एक लाख दर्शकों के आने की संभावना है। इतनी भारी संख्याबल के चलते कार्यक्रम स्थल पर लोगों के आवा-गमन को देखते हुए पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। उधर, विजयदशमी कार्यक्रम में किसी भी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन अमला भी मुस्तैद है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने परेड मैदान के निरीक्षण के अलावा सभी तरह की व्यवस्थाओं को पूरा करना शुरू कर दिया है। इस बार आयोजन स्थल की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। सभी 10 प्रवेश द्वार में 10 सीसीटीवी लगाए गए हैं।
गैरसैंण राजधानी ले जाने के लिए धै-धाद लगेगी, घंटे-घंडियाल बजेंगे, रण गीतों से गुलजार करेंगे
Sun Oct 6 , 2019
देहरादून ,लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल संयोजक ,व मनोज ध्यानि ने राजधानी गैरसैंण के लिए संघर्षरत संगठन गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान” के पक्ष में अपील में कहा कि राजधानी गैरसैंण ले जाने के लिए सभी प्रकार केशान्ति पूर्ण उपाय करने के लिए अभियान चलाया जारहा है ।उसके लिए आंदोलन के रूप […]
You May Like
-
शनिवार को आर्या के रिसॉर्ट पर दोबारा गरजा बुल्डोजर
Pahado Ki Goonj September 24, 2022

