HTML tutorial
HTML tutorial

औली सेना कैंप पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Pahado Ki Goonj

शस्त्र पूजा कर जवानों को दी दशहरा की बधाई

चमोली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। विजयदशमी पर्व के मौके पर राजनाथ सिंह चमोली जिले के औली स्थित सेना के कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान उन्होंने जवानों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना के विशेष हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 8 बजे औली पहुंचे। औली पहुंचने पर उन्होंने सेना के जवानों के साथ मुलाकात की और विजयदशमी पर्व की बधाई दी। इस दौरान उनके साथ देश के थल सेना अध्यक्ष मनोज पांडे भी मौजूद रहे। औली के बाद रक्षा मंत्री का बदरीनाथ धाम के पास माणा जाने का कार्यक्रम है। जहां वे सेना के कैंप में जवानों से मिलेंगे। वहीं, औली सेना कैंप से अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारा देश हमारे सशस्त्र बलों के हाथों में सुरक्षित है। हमारे सशस्त्र बल और अर्धसैनिक बलों के जवान हमारे देश के गौरव हैं। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां हथियारों की पूजा की जाती है। वहीं, सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाते हुए औली मिलिट्री स्टेशन देशभक्ति गीत ऐ वतन तेरे लिए की आवाज से गूंज उठा।

Next Post

दशहरे पर भारी तादाद में बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहंुचे श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग। विजयदशमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और भारी तादाद में तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के धाम पहुंचे। अष्टमी के दिन जहां 14 हजार 833 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, वहीं नवमी के दिन भी लगभग इतनी ही संख्या में श्रद्धालु बाबा के धाम पहुंचे। […]

You May Like