कांग्रेस ने खटीमा से शुरू की परिवर्तन यात्रा

Pahado Ki Goonj

भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्त दिखाने का संकल्प संकल्प
खटीमा। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने खटीमा से राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है। साथ ही कांग्रेस के सारे दिग्गजों ने एक मंच पर आकर कांग्रेस में गुटबाजी को दबाने का भी प्रयास किया है।

इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से साढ़े चार सालों के भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए आज से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, किसानों को न्याय देने, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए सदा तत्पर रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वह शहीदों की पावन भूमि खटीमा से परिवर्तन यात्रा शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का काम करेगी। बता दें, परिवर्तन यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस के चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हैं।

Next Post

उत्तराखंड की पहचान और रोजगार दिलाने में गढ़भोज अभियान महत्वपूर्णहै- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड की पहचान और रोजगार दिलाने में गढ़भोज अभियान महत्वपूर्ण है   -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘‘बीज बम अभियान’’ तथा ‘‘गढ़ भोज’’ अभियान पुस्तकों का लोकार्पण -बीज बम से पर्यावरण को संरक्षित करने की अनूठी पहल -दोनों विषयों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह […]

You May Like