देहरादून। पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने आज दिल्ली में विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साफ किया है कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र में राजकुमार की जो वर्तमान स्थिति थी, वह किसी से छिपी नहीं है।
गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सभी विधानसभाएं धीरे-धीरे कमजोर से मजबूती की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि राजकुमार की पुरोला विधानसभा क्षेत्र में जो राजनीतिक स्थिति थी, वह किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में उन्होंने अपने बचाव के मकसद और बदलाव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भाजपा ज्वॉइन की है। इस प्रतिक्रिया के बाद पुरोला विधानसभा क्षेत्र से तमाम नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधा है। गणेश गोदियाल का कहना है कि कोई भी स्थान रिक्त नहीं रहता है. बल्कि उस स्थान की जल्द ही पूर्ति हो जाती है और उन्हें इस बात की खुशी है कि जो स्थान पार्टी में रिक्त हुआ है। इसकी पूर्ति पूरी मजबूती के साथ होने जा रही है। बता दें, पुरोला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने दिल्ली पार्टी कार्यालय में आज विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजकुमार ने दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले राजकुमार सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ कर अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं।
पति से विवाद के बाद महिला ने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग
Sun Sep 12 , 2021
विकासनगर। पति से विवाद होने पर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूद गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने महिला व बच्ची को नहर से निकाला, और उपचार केे लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य […]

You May Like
-
टेहरी अपने घर लिखवार गावँ से मन कर रहा था कि मौसम गर्म है कैसे कटेगी पर मोहकम पुर के पास पहुंचते इंद्र भगवान ने कहा तुम्हारी चिंता दूर करता हूँ सुक्र है प्रभु का देहरादून में वर्षा से काफी राहत महसूस होगई ,नगर वासियों को परेसानी का सामना करना पड़ रहा है उनके खिलाफ आयुक्त गढवाल मंडल ,अध्यक्ष mdda जनहित में जिलाधिकारी शक्त से शक्त कार्यवाही करने का कार्य करें
Pahado Ki Goonj June 22, 2018
-
देश की 27 खबर नामा एक साथ
Pahado Ki Goonj January 19, 2019

