देहरादून मसूरी रोड पर नवजात की सिर कटी लाश मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में सिर कटे नवजात की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही कोतवाल दिगपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने पंचनाम भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि ये लाश किसने यहा फेंकी है, इसका पता लगाने के लिए इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देर रात को किसी ने नवजात के अर्ध कटे शव को सड़क किनारे फेंका है। आसपास के हॉस्पिटलों से भी बच्चे के बारे में जानकारी ली जा रही है। शायद उसी से नवजात के बारे में कुछ पता चल जाए। इस मामले में पुलिस ने गहन पड़ताल शुरू कर दी है।
भविष्य में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी बनेगी सबसे बड़ा विकल - जोत सिंहबिष्ट
Sat Aug 27 , 2022
📜 प्रतिज्ञा 📜 हमारी (मै नहीं) तरफ से राष्ट्र 🇮🇳 को समर्पित! ये देश राजनीति से चलता है और राजनीति वोट की गिनती से एवं एक एक वोट की गिनती से सरकार चलती है। हमें वोट 🗳 डालने का अधिकार पांच साल में एक […]

You May Like
-
प्रीतम सिंह अध्यक्ष उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे शिष्ट मण्डल ने मुख्यसचिव से कहा कि कोर्ट के आदेश के नाम पर जनता से अभद्र व्यवहार की कार्यवाही, अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन नाजायज तोड़ फोड़ कर रहा है 1938 के नक्से को लेकर माकन दुकान वेवजह थोड़ी जारही है, उस समय घंटा घर भी नही बना था उसे भी तोड़ने जारहे है क्या
Pahado Ki Goonj July 10, 2018


