विकासनगर। पति से विवाद होने पर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूद गई। पुलिस व स्थानीय लोगों ने महिला व बच्ची को नहर से निकाला, और उपचार केे लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश को जल पुलिस व एसडीआरएपफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। समाचार लिखेे जाने तक दोनों बच्चों का पता नहीं चल पाया था।
दोपहर समय करीब 1.30 बजे थाना विकासनगर को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर 1 से छलांग लगा दी है। सूचना पर थाना विकासनगर से पुलिस बल तथा जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से महिला व बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर तथा मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्राी शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है।
नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद पुत्रा शहजाद, उम्र 13 वर्ष तथा जैद पुत्रा शहजाद, उम्र 12 वर्ष की तलाश के लिए मौके पर जल पुलिस तथा एसडीआरएपफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध में महिला से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आज सुबह उसका किसी बात पर अपने पति से विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी। घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुट गई है।
राजनीतिक पहाड सिर पर टूटने से कांग्रेस में हड़कप,लगी दिल्ली दौड
Mon Sep 13 , 2021
देहरादून। आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल का चुनाव की तैयारियां शुरू ही की थी कि कांग्रेस के सिर पर राजनीतिक पहाड़ टूटने शुरू हो गए। भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने […]
You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ ,कर्नाटक में 34000 करोड़ रुपये की क़र्ज़ माफी की घोषणा, यूपी से बडी खबर-योगी कैबिनेट में 2019 को लेकर फेरबदल हो सकता है – सूत्र, बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने 9 साल के बच्चे को रौंदा,प्रतापगढ़:बेखौफ बदमाशों ने छात्र को गोली मारकर रुपये व मोबाइल लूटा, इलाहाबाद: राज्य विश्वविद्यालय की लापरवाही फिर आई सामने,उत्तराखंड टिहरी ब्रेकिंग: घनसाली में यूटिलिटी गाड़ी की मासूम बच्ची पर टकर लगने से मौके पर हुयी मौतबोले , पूरा प्रदेश अगर सुदामा हो जाय तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा- सीएम त्रिवेंद्र
Pahado Ki Goonj July 5, 2018


