HTML tutorial
HTML tutorial

तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच रही हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। खबर है कि आज देर शाम प्रियंका राजधानी पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम राजपुर रोड स्थित ओल्ड एज होम अंतरा में करेंगी। शनिवार सुबह प्रियंका गांधी मसूरी के स्प्रिंग रोड लाइब्रेरी के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका गांधी के देहरादून दौरे को लेकर खुफिया विभाग के साथ-साथ एलआईयू भी एक्शन मोड पर नजर आ रही है। प्रियंका गाधी दो दिन तक मसूरी में रहेंगी। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और नेता गरिमा दसौनी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस को प्रियंका गांधी के निजी दौरे के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी देहरादून के प्रसिद्ध दून स्कूल के फाउंडेशन डे पर भी आ चुकी हैं।

Next Post

छात्रवृत्ति घोटाला में एसआईटी जांच से सरकार संतुष्ट, आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई जल्द

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित 500 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी की जांच से सरकार अभी तक संतुष्ट नजर आ रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले में प्रमुख भूमिका निभाने वाले आरोपित समाज कल्याण अधिकारी व कर्मचारियों पर […]

You May Like