लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बने उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल

Pahado Ki Goonj

देहरादून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार देर रात कई प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद बृहस्पतिवार को लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। उधर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है।

 

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने जन्म दिवस पर पं. गोविंद बल्लभ पंत का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनके जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया है। सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने […]

You May Like