कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्र तीरथ सिंह रावत ने बीजापुर हाउस में लोगों से की मुलाकात

Pahado Ki Goonj

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बीजापुर हाउस में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सर्वोपरि है, लोगो की समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व है।

24×7 देखें ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल
सम्पादक जीतमणि पैन्यूली

कोशिश की जा रही है कि लोगो की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए। वर्चुअल रात्रि चौपाल इसी क्रम में आयोजित की जा रही हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पङें। जनता और प्रशासन के बीच संवाद कायम किया जा रहा है। जन भावनाओं के अनुरुप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। सबका साथ और सबका विकास के ध्येय से विकासपरक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Next Post

पुलिस ने दो नशा तस्कर दबोचे

खटीमा। उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी के तहत पुलिस ने एक तस्कर को 3 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार है। वहीं, दूसरी ओर एक नाबालिग को लगभग 5 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ […]

You May Like