बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Pahado Ki Goonj

देहरादून/विकासनगर। प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में राज्य सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस का कहना है कि इस समय महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है तो सरकार व सरकारी नुमाइंदे मौन हैं। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।राजधानी देहरादून में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एश्ले हॉल चैक के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथों में रसोई गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम में बेतहाशा वृद्धि की गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. इसके साथ ही अनाज, सब्जी, दालें गरीब आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। प्रीतम सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस आगे भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर इसी तरह प्रदर्शन करती रहेगी। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश मुख्यालय में संबोधित किया। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पछवादून के विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी ने पहाड़ी गली चैक पर केंद्र व राज्य की सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित कार्यालय से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार बताया।

Next Post

सब्सिडी के नाम पर जनता को छल रही मोदी सरकारःकांग्रेस

अल्मोड़ा। कांग्रेस ने नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में भाजपा सरकार का चैघानपाटा चैक पर पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई […]

You May Like