देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पंचूर पौड़ी लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शाम शोक व्यक्त करने के लिए सीएम योगी के पैतृक गांव पंचूर जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्विटर के माध्यम से भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने शोकाकुल परिवार के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की है। राज्य सरकार द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार कल (मंगलवार) तीर्थनगरी हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ के पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। दरअसल, 16 अप्रैल को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया था कि अंत्येष्टि के समय श्रद्धांजलि देने के लिए अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकते हैं।
वन गुर्जर नहीं बेच पा रहे हैं दूध, खाने के पड़े लाले
Mon Apr 20 , 2020
देहरादून। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर के जंगलो में रहने वाले वन गुर्जरों पर भी लॉकडाउन का खास असर पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से न तो इनके मवेशियों को चारा मिल पा रहा है और न ही इनके पास खुद खाने के लिए राशन बचा है। लॉकडाउन के […]

You May Like
-
किमोठी ने रुद्रप्रयाग डी. यम.को
Pahado Ki Goonj October 9, 2017


