HTML tutorial
HTML tutorial

आशा कार्यकत्रियों और फैसिलिटेटर को पांच माह के लिए मिलेंगे दो हजार रुपए, आदेश जारी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड की सभी आशा कार्यकत्रियों और आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच माह तक दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे। बुधवार को राज्य सरकार की ओर से इस बाबत जीओ जारी कर दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में यह आदेश जारी कर दिया गया है।इससे पहले मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद प्रदेश में 30 दिन से चल रही आशाओं की हड़ताल खत्म हो गई है। खटीमा में विरोध-प्रदर्शन करने के बाद उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिला। इस दौरान सीएम धामी ने घोषणा की कि 20 दिन में उनकी मांगें पूरी होने का शासनादेश जारी हो जाएगा। सीएम के आश्वासन बाद प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने इसे एकजुटता की जीत बताया। कहा कि 20 दिन में शासनादेश जारी नहीं होने पर आशाएं पुनरू आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।

Next Post

ललीत शर्मा बने वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ।

ललीत शर्मा बने विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष । देहरादून :- उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रांतीय स्तर के द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश रणाकोटी, चुनाव अधिकारी गुरुमीत सिंह एवं चुनाव व अजय कांत शर्मा की देख-रेख में उत्तराखंड वन विकास निगम मुख्यालय अरण्य […]

You May Like