देहरादून,। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम (एन.एच.आई.डी.सी.एल.) द्वारा आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दो एम्बुलेंसों को जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के लिये फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंसो में आकस्मिक उपचार की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए एन.एच.आई.डी.सी.एल. के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी की जनता को समर्पित ये एम्बुलेंस इन क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित उपचार प्रदान करने में मददगार होगी। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक एन.एच.आई.डी.सी.एल., कर्नल (से.नि.) सन्दीप सुधेरा, महाप्रबन्धक ले. कर्नल वरूण वाजपेई, विनोद पैन्यूली, वी.एस. खेरा, सीएमओ चमोली उमा रावत आदि उपस्थित थे।
उत्तराखंड सिविल सोसाइटी ने सौंपा भू कानून सुधार समिति को 07 पृष्ठ का ज्ञापन
Fri Oct 29 , 2021
देहरादून पहाडोंकीगूँज _हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर माँगा सख्त भू कानून। राज्य सरकार से कहा कि केंद्र से गुहार लगाकर पुर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों को दिए गए भू संरक्षण की भांति उत्तराखंड को सम्मिलित करने की मांग करे राज्य सरकार_ देहरादून 28 अक्टूबर 21. उत्तराखंड में राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवम […]

You May Like
-
उत्तरकाशी जनपद की मुख्य खबरें
Pahado Ki Goonj July 12, 2019

