देहरादून, सचिव राज्यपाल रमेश कुमार सुधांशु ने बुधवार को जानकारी दी है कि राज्यपाल/ कुलाधिपति श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने विश्वविद्यालय अधिनियम धारा 11 की उपधारा 6 (अ.ब.एवं स) के तहत डॉ. तेज प्रताप कुलपति जी० बी० पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर को छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार, पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। डॉ०तेज प्रताप को यह अतिरिक्त कार्यभार उनके वर्तमान पद के कार्यों एवं दायित्वों के साथ-साथ प्रदान किया गया है।
ज्ञातव्य है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,भरसार,पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद का कार्यभार डॉ० बी वी आर सी पुरुषोत्तम,आयुक्त, गढ़वाल मंडल को दिया गया था। डॉ० बी वी आर सी पुरुषोत्तम के आयुक्त गढ़वाल मंडल पद से अवमुक्त होने के कारण उनके द्वारा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय,भरसार,पौड़ी गढ़वाल के कुलपति पद संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया जाना संभव नहीं है।
भगवान श्री राम के दादा परदादा का नाम जानिये
Thu Jul 4 , 2019
श्री राम के दादा परदादा का नाम क्या था नहीं तो जानिये- 1 – ब्रह्मा जी से मरीचि हुए, 2 – मरीचि के पुत्र कश्यप हुए, 3 – कश्यप के पुत्र विवस्वान थे, 4 – विवस्वान के वैवस्वत मनु हुए.वैवस्वत मनु के समय जल प्रलय हुआ था, 5 – वैवस्वतमनु […]

You May Like
-
दुल्हे की गाड़ी पर पथराव,रिश्तेदारों को जमकर पीटा
Pahado Ki Goonj November 24, 2019

