HTML tutorial
HTML tutorial

पूर्व डीजीपी के उपन्यास का सीएम धामी ने किया विमोचन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी के उपन्यास भंवर एक प्रेम कहानी का आईआरडीटी सभागार में विमोचन किया। इस मौके पर मुख्य सचिव एसएस संधू व अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित 350 पृष्ठों का भंवर उपन्यास विनसर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने अनिल रतूड़ी को शुभकामनाएं दी और कहा एक वर्दीधारी अधिकारी जब एक प्रेम कथा लिखते हैं। तो इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इनके हृदय में किस तरह के भाव होंगे। इस उपन्यास में उन्होंने अपने जीवन में घटित सभी संस्मरणों एवं अनुभूतियों का वर्णन किया है। अपने कार्यों के साथ उन्होंने जिस तरह अपनी साहित्यिक अनुभूतियों को बचा कर रखा, वह प्रशंसनीय है। सीएम धामी ने कहा इस उपन्यास के माध्यम से मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने का सराहनीय प्रयास किया है। कोई भी कार्य तब ज्यादा अच्छा होता है, जब हम उस कार्य को करने के लिए स्वतंत्र हो. कार्य की स्वतंत्रता के लिए जरूरी है कि कोई भी व्यक्ति सुविधा का दास न बने। मुख्यमंत्री ने भंवर एक प्रेम कहानी उपन्यास के कुछ मुख्य अंशों का जिक्र भी किया।
वहीं, पूर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपलच्याल, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी पांडे और ललित मोहन रयाल ने उपन्यास श्भंवर एक प्रेम कहानीश् की विस्तार से समीक्षा भी की।

Next Post

सीएम धामी ने फ्लाइट में इकोनामी क्‍लास में किया सफर, यात्रियों से चारधाम यात्रा की ली जानकारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिनी दौरे पर दिल्ली किए रवाना हुए। वह देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइट में इकोनामी क्‍लास से दिल्‍ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान चारधाम यात्रा से लौटे तीर्थयात्रियों ने फ्लाइट में सीएम धामी से अपने अनुभव साझा किए। आज शनिवार […]

You May Like