HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम धामी ने लोक कलाकार और संगीतकारों को किया सम्मानित

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को देश और दुनिया तक पहुंचाने वाले लोक कलाकार और संगीतकारों को प्रदेश सरकार प्रोत्साहित करती रही है। इस दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे ही कलाकारों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने का काम किया है।
उत्तराखंड का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम रोशन करने वाले कलाकार और संगीतकारों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया है। इसमें वह लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को भी प्रदेश के बाहर ले जाने में अहम भूमिका अदा की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन, कल्पना चौहान और राघव जुयाल के साथ ही कई कलाकारों को सम्मानित किया। अपने जन्मदिन के मौके पर इन कलाकारों से मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी की सराहना भी की और उनके कार्यों पर उन्हें बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार अपने प्रतिभाशाली लोगों को आगे लाने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार को अपने सभी कलाकारों और संगीतकारों पर गर्व है, जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Next Post

बाइक सवार दंपति और बच्चे को ट्रक ने कुचला, बाप-बेटे की मौत

रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में लाठर देवा गांव के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक दंपति और बच्चे को कुचल दिया। बाप और सात साल के बेटे की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार की […]

You May Like