दिपांशी के प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने पर खुशी की लहर

Pahado Ki Goonj

देहरादून। कर्तव्य प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित मिस उत्तराखण्ड 2021 कल्चर वर्ल्ड प्रतियोगिता में दिपांशी सिंह के दूसरा स्थान ग्रहण करने पर हाथी बड़कला क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड गयी है। दिपांशी सिंह के परिजनों को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उनके निवास पर पहंुच रहे है।
दिपांशी के आवास पर उन्हे और उनके परिजनों को बधाई देने पहंुचे भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश प्रधान ने कहा कि दिपांशी सिंह शुरू से ही प्रतिभावान लडकी है। सांस्कृतिक परमपराओं की दुनियां में उनका यह पहला कदम है। उन्हे पूरा भरोसा है कि वे अपने जीवनकाल में भारत की संस्कृति को दुनियां के कोने कोने तक पहंुचाने में अपना पूरा सहयोग देगी। अन्य क्षेत्रवासियों का यह कहना था कि दिपांशी शुरू से ही काफी व्यवाहर कुशल लड़की है। जिसने स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही अपने भीतर की छिपी प्रतिभा को लोगांे के बीच लाने का काम शुरू कर दिया है। निश्चित ही वह अपने जीवनकाल में ंउंचा मुकाम हासिल करेगी। आपकों यह भी बता दें कि उनके पिता वीर सिंह अपनी युवा अवस्था से क्षेत्र के सामाजिक कार्यो में अपना पूरा सहयोग करते रहे है। दिपांशी भी अपने पिता को अपना प्ररेणाश्रोत मानती है।

Next Post

कैन्ट विधानसभा सीट पर पोखरियाल की दावेदारी से कांग्रेस में हलचल

देहरादून। विधानसभा चुनावों को नजदीक देखकर चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी दावेदार अपनी अपनी विधानसभाओं में सक्रिय हो गए है। कांग्रेस में प्रदेश की राजधानी दून के कैन्ट विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के इच्छुक कई दावेदार सामने आ रहे है। वर्तमान में इस सीट पर भाजपा काबिज है। राजनीतिक […]

You May Like