HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम कैंडिडेट को मिली सिक्योरिटी गार्ड की सरकारी नौकरी, 25 हजार देनी पड़ी घूस

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मंगलवार को आप वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल हाथ में लंच बाक्स लेकर सचिवालय में नौकरी ज्घ्वाइन करने पहुंचे। कर्नल अजय कोठियाल ने नौकरी के नाम पर डोनेशन का धंधा खोलने का आरोप लगाया। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने बताया कि उन्हें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। जिसके लिए उनसे 25 हजार रुपये की डोनेशन ली गई है। सरकार की नाक के नीचे इस तरह के कृत्य हो रहे हैं। इस संबंध में वार्ता के लिए कर्नल सचिवालय में सचिव स्तर के अधिकारियों से बातचीत करने गए हैं।कर्नल कोठियाल ने बताया कि उनको यह नौकरी ए स्क्वायर एजेंसी को 25 हजार रुपये की घूस देकर मिली है। एजेंसी से उन्हें घ्8500 मासिक वेतन पर अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया है। उन्होंने कहा कि अब जब चौकीदार की नौकरी मिल गई है तो वो युवाओं के हक के लिए चौकीदार बनेंगे। कर्नल कोठियाल ने कहा है कि बेरोजगारों के साथ नौकरी के नाम पर कमीशनखोरी का अवैध पैसा वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को न्याय मिलने तक उनकी यह लड़ाई प्रदेश में जारी रहेगी। गौर हो कि कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार हैं. आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने उत्तराखंड के दूसरे दौरे के दौरान कर्नल कोठियाल के नाम की घोषणा की थी।

Next Post

सीएम धामी ने किया दून नगर निगम का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाय। सभी काउंटर […]

You May Like