हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण काल मे दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी की लगातार मिलती शिकायतों पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। संयुक्त टीम ने मुखानी चैराहे के समीप स्थित सर्जिकल स्टोर में छापा मारकर कई फ्लो मीटर बरामद किए हैं। कारोबारी कार में फ्लो मीटर छिपाकर एमआरपी से चार गुना दाम वसूलकर जरूरतमंद लोंगो को बेच रहा था। हालाकि सामान्य दिनों में ये फ्लो मीटर एमआरपी से आधे से भी कम दामों में बिकते हैं।
प्रशासन को मंगलवार की दोपहर किसी मे वीडियो भेजकर मुखानी-आईटीआई रोड पर स्थित यूके सर्जिकल से फ्लो मीटर की कालाबाजारी होने की शिकायत की थी। इस पर तहसीलदार ने मामले की जांच कराई तो शिकायत की पुष्टि हुई। कालाबाजारी की पुष्टि होते ही एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने दुकान में छापा मार दिया। पुलिस को मौके से कई फ्लो मीटर बरामद हुए हैं। पुलिस ने सर्जिकल स्टोर से दो लोंगो को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि वह 2200 रुपये एमआरपी के फ्लो मीटर को आठ से नौ हजार तक रुपये में बेच रहे थे। जबकि ये फ्लो मीटर सामान्य दिनों में 700 से 900 रुपये तक बिकते हैं। उन्होंने एक कार में भी फ्लो मीटर छिपाकर रखे थे।
एसओजी और पुलिस ने कार और उसमें रखे फ्लो मीटर भी बरामद कर लिए हैं। हीरानगर चैकी प्रभारी रजवीर नेगी ने बताया कि बरामद फ्लो मीटर की गिनती की जा रही है। दोनों कारोबारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने के लिए फ्लो मीटर जरूरी होता है। कोरोना काल मे काफी मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत हो रही है। जिस कारण कुछ कारोबारी इसकी कालाबाजारी कर जरूरतमंदों से लूट खसोट कर रहे हैं। यहाँ बता दें कि रविवार को भी प्रशासन और पुलिस ने छापेमारी कर दो कारोबारियों को पकड़ा था। उन पर भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुड न्यूज-दून पुलिस ने आकस्मिक वाहन सेवा की शुरूआत के साथ साथ अन्य चोंकाने वाली10 खबरें पढ़ें
Tue May 4 , 2021
दून पुलिस ने आकस्मिक वाहन सेवा की शुरूआत देहरादून। राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद दून पुलिस ने शानदार पहल की है। कोरोना से ग्रसित मरीजों को अस्पताल तक ले जाने के लिए आकस्मिक वाहन सेवा शुरू की है, जिसके तहत आज एसएसपी द्वारा पुलिस आकस्मिक वाहन सेवा […]

You May Like
-
जीतू बगड्वाल-भरणा-एक अमर प्रेम कथा
Pahado Ki Goonj November 28, 2018
-
पुजारी का शव मिलने के मामले की दोबारा होगी जांच
Pahado Ki Goonj December 20, 2020

