देहरादून। उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राहत की खबर दी है। 28 मई से 30 मई के बीच प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि किसी भी क्षेत्र में तेज बारिश का अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग ने साप्ताहिक बुलेटिन जारी किया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, 25 और 26 मई को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर आंशिक बादल आ सकते हैं। 27 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।
देहरादून सहित मैदानी इलाकों में गर्मी बरकरार रहेगी। 28 और 29 मई को प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ का असर रह सकता है। इसके तहत देहरादून समेत सभी मैदानी और पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं।
मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को रुड़की में 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह की तपिश के बीच हरिद्वार जिले में 44 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान जताया है। देहरादून में भी तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है।
शुरू हुई उड़ान, जॉलीग्रांट पहुंचा एयर इंडिया का विमान
Mon May 25 , 2020
देहरादून। सोमवार से राज्य में घरेलू उड़ान सेवा शुरू हो गई है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट इसके लिये पूरी तरह तैयार भी था। एयरपोर्ट प्रशासन ने केंद्र की सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और कॉन्टैक्ट लैस प्रोसेसिंग जिसमें यात्री फेस टू फेस नहीं होने की व्यवस्था की है। हालांकि, […]
You May Like
-
28 को कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे राजभवन कूचः प्रीतम
Pahado Ki Goonj September 25, 2020
-
भगवान शिव के 108 नाम जपें
Pahado Ki Goonj February 12, 2018

