HTML tutorial
HTML tutorial

सीडीएस बिपिन रावत पहुंचे मसूरी, स्ठै प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनी अफसरों से करेंगे मुलाकात

Pahado Ki Goonj

मसूरी। सीडीएस बिपिन रावत भारी सुरक्षा के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंच चुके हैं। इस दौरान सीडीएस बिपिन रावत मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही ट्रेनी आईएएस अधिकारियों से देश के विकास के साथ आर्मी को बेहतर किए जाने को लेकर किये जा रहे रिफॉर्म्स पर चर्चा करेंगे।
बिपिन रावत के मसूरी दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उसके बाद बिपिन रावत करीब मसूरी से दोपहर करीब 1 बजे भारी सुरक्षा के बीच देहरादून सड़क मार्ग से वापस रवाना होंगे। बता दें, सीडीएस बिपिन रावत ने बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। ये मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई. इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास के साथ ही अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसके साथ ही उत्तराखंड के सामरिक महत्व को देखते हुए सीएम धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत से यहां के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर बातचीत की। इस दौरान राज्य सरकार एवं सैन्य प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी बात हुई थीं। इस दौरान राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों के पुलिस सत्यापन पर भी चर्चा की गई थी।

Next Post

उडान भरने के कुछ समय बाद हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी दिक्कत, धामी वापस लौटे

देहरादून। इस समय की सबसे बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। देहरादून से उनके विमान ने उड़ान भरी. पता चला है कि उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई. मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में […]

You May Like