देहरादून।दून जनपद के सीमांत तहसील त्यूणी क्षेत्र अंतर्गत पंद्राणू से बानपुर गांव की ओर जा रही अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में पलट गई। हादसे में दंपती समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य सदस्य गंभीर घायल बताया जा रहा है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहंुची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
घटना गुरूवार सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। सूचना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष संदीप पंवार फोर्स समेत मौके के लिए रवाना हुए। थानाध्यक्ष ने सड़क हादसे में पांच सदस्यों के मरने की पुष्टि की है। मृतकों में बानपुर निवासी संजय उसकी पत्नी बबली, पुत्र निखिल, भतीजा जगदीश और एक करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।
अमित शाह आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के लिए रवाना
Thu Oct 21 , 2021
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के लिए देहरादून से रवाना हो गए है। इस दौरान हवाई सर्वेक्षण कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश […]
You May Like
-
सेवा सप्ताह के तहत बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी
Pahado Ki Goonj September 14, 2020

