कांग्रेस मुख्यालय में हुई ब्लॉक और बूथ कमेटियों की बैठक

Pahado Ki Goonj

देहरादून। भाजपा सरकार की 4 साल की नाकामियों और कांग्रेस की मजबूती को लेकर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में महानगर की बूथ और ब्लाक कमेटियों की बैठक हुई। बैठक में पार्षद ,पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक और वॉर्ड अध्यक्ष के अलावा महानगर पदाधिकारी और पूर्व विधायक व मंत्री शामिल हुए। बैठक के बारे में बताते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि इस बैठक में महानगर पदाधिकारियों और जिले के मुख्य नेताओं को स्पष्ट कहा गया है कि ब्लॉक और बूथ कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाए, ताकि 2022 की चुनौतियों को देखते हुए सब मिलकर मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई सभी मतभेद दूर करते हुए पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 2022 में पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इधर, बैठक में शामिल पूर्व विधायक और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार का कहना है कि आज महानगर के बूथ और ब्लाक कमेटियों की बैठक हुई है। बैठक में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री गण भी शामिल हुए। मुख्य रूप से बैठक में कांग्रेस पार्टी की मजबूती और भाजपा की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए चर्चा की गई। 2022 के चुनाव निकट हैं, ऐसे में आगामी चुनावों की चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ब्लॉक और बूथ कमेटियों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि कांग्रेस 2022 में भाजपा का मुकाबला कर सके।

 

होली को लेकर खरीदारी में जुटे दूनवासी
देहरादून। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच आगामी 29 मार्च को देशभर में रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा। ऐसे में बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां होली के पर्व की नजदीकियों को देखते हुए एक बार फिर रौनक लौटती हुई नजर आ रही है, लेकिन जिस तरह देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उसे देखते हुए स्थानीय व्यापारियों में असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है। रंगो के पर्व होली की नजदीकी को देखते हुए राजधानी के बाजारों में लोग तरह-तरह के गुलाल जैसे सामान्य गुलाल, हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल की लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों को आकर्षित करने के लिए बाजार में कई किस्म की पिचकारियां भी मौजूद हैं। इसमें विशेषकर कार्टून केरेक्टर्स जैसे डोरेमॉन, मिकी माउस. स्पाइडर मैन इत्यादि वाली पिचकारियां बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने होली के पर्व को देखते हुए कई तरह के गुलाल और पिचकारियां अपनी दुकानों में रखी हुई हैं। होली को देखते हुए लोगों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच होली की खरीददारी को लेकर लोगों और व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, बात गुलाल और पिचकारियों के दामों की करें तो इनके दाम में पिछले साल की तुलना में 5 से 10 रुपए का अंतर जरूर आया है। .वहीं, बात स्थानीय निवासियों की करें तो हिंदुओं के साल के सबसे बड़े पर्व होली को लेकर स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर स्थानीय लोगों में कुछ खौफ भी जरूर है। मगर साल का पहला सबसे बड़ा पर्व होने के कारण सभी इसे लेकर उस्साहित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार भी वह होली के पर्व को धूमधाम से मानाएंगे. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए वह अपने परिजनों और खास रिश्तेदारों के साथ ही अपने घरों में होली पूरी एहतियात के साथ इसे मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

99startps business ideas

Next Post

भारत बंद को लेकर किसानों की बैठक, 26 मार्च को पैदल मार्च का ऐलान

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आगामी 26 तारीख को भारत बंद के लिए बैठक का आयोजन किया। जिसमें किसानों के महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण भी मौजूद रहे। बैठक में किसानों ने भारत बंद को लेकर काशीपुर के जेल […]

You May Like