देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद दुर्गामल्ल पार्क, गढी कैंट और गांधी पार्क स्थित शहीद दुर्गामल्ल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद दुर्गामल्ल का बलिदान हम सभी को प्रेरणा देता है। जीवन तो सभी जीते हैं परन्तु दुनिया सदियों तक केवल उन्हीं को याद करती है जिन्होंने अपने देश के लिये संघर्ष और बलिदान किया होता है। अमर शहीद दुर्गामल्ल ऐसे ही व्यक्तित्व थे। ये हमारा कर्तव्य है कि हमारी आने वाली पीढ़ी, शहीदों के संघर्ष और बलिदान के बारे में जाने। शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम बङे स्तर पर आयोजित किये जाने चाहिये और युवाओं को इनमें प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
"दुनिया को मैं स्वस्थ लगता हूं" डॉ रविन्द्र कुमार सैनी
Wed Aug 25 , 2021
दुनिया को मैं स्वस्थ लगता हूं बिल्कुल भी मैं स्वस्थ नहीं दुनिया को मैं व्यस्त लगता हूं बिल्कुल भी मैं व्यस्त नहीं दुनिया को मैं मस्त लगता हूं बिल्कुल भी मैं मस्त नहीं दुनिया को मैं त्रस्त लगता हूं बिल्कुल भी मैं त्रस्त नहीं दुनियाको मतलबपरस्त लगता बिल्कुल मैं मतलबपरस्त […]

You May Like
-
हिन्दू धर्म से विवाह के बाद धर्म परिवर्तन करने का दबाव
Pahado Ki Goonj September 20, 2018

