HTML tutorial
HTML tutorial

हरियाणा में फंस गई भाजपा सरकार, जेजेपी बन सकती है किंगमेकर

Pahado Ki Goonj

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती परिणाम दिलचस्प दिख रहे हैं। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजेपी पिछड़ती दिख रही है। चुनाव परिणामों को लेकर हरियाणा में बीजेपी के प्रभारी अनिल जैन ने कहा है कि अभी तक केवल दो चरणों की गिनती हुई है। इसलिए मत बना लेना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बात तय है कि हरियाणा में बीजेपी ही सरकार बनाएगी वहीं जेजेपी से समर्थन को लेकर उन्होंने कहा है कि हमें समर्थन की जरूरत नहीं पढ़ेगी। लेकिन राजनीति संभावनाओं का खेल है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हताशा में रहती है, मुझे उम्मीद है कि दुष्यंत चैटाला कांग्रेस के चुंगल में नहीं आएंगे क्योंकि उनकी राजनीति कांग्रेस विरोधी रही है। वहीं, बहुमत न मिलने पर दुष्यंत चैटाला की पार्टी जेजेपी किंगमेकर बन सकती है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक बीजेपी ने प्रकाश सिंह बादल से दुष्यंत चैटाला से बात करने की अपील की है। प्रकाश सिंह बादल और दुष्यंत काफी करीबी माने जाते हैं। मतगणना की शुरुआत होने के बाद दुष्यंत चैटाला ने खुद कहा है कि हरियाणा में सत्ता की चाबी उनके पास होगी। ऐसे में शुरुआती मतगणना के आधार पर दुष्यंत का किंग मेकर बनना तय माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जनता का प्यार मिल रहा है, जो बदलाव की निशानी है. वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी का 75 पार तो फेल हो गया, अब यमुना पार की बारी है।

Next Post

भैंसा बुग्गी के नीचे दबकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हरिद्वार। लक्सर के टांडा मझादा गांव निवासी एक युवक मिट्टी से भरे भैंसा बुग्गी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक […]

You May Like