देहरादून। चारधाम व हेमकुण्ड साहिब में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या चालीस लाख को पार कर चुकी है।
आज यहां पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देशन में विश्वप्रसिद्ध चारधाम दर्शन हेतु देशकृविदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा लिए उत्तराखण्ड पुलिस समर्पित है। चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा पर आए यात्रियों की संख्या 40 लाख पार हो गई है। इसके साथ ही लगभग 4 लाख 27 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। वर्तमान में रिकार्ड स्तर पर यात्री अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।
यात्रा प्रारम्भ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 13 लाख 68 हजार, बदरीनाथ धाम में 14 लाख 67 हजार, गंगोत्री में 5 लाख 85 हजार, यमुनोत्री में 4 लाख 59 हजार, हेमकुण्ड साहिब में 1 लाख 88 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके हैं। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है, जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही है। हम सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है।
पुलिस को चकमा दे गया 25 हजार का ईनामी बॉबी कटारिया
Thu Oct 6 , 2022
देहरादून। 25 हजार का ईनामी यूटयूबर बॉबी कटारिया उत्तराखण्ड पुलिस को चकमा देकर निकल गया और यह उसके वादे के कायल हुए लेकिन उसने वादा नहीं निभाया। उल्लेखनीय है कि यूटयूब पर एक वीडियों वायरल हुआ जिसमें एक युवक सडक के बीच में कुर्सी मेज लगाकर शराब पीता हुआ दिखायी […]

You May Like
-
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य असम राज्य के प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का प्रभारी बनने के बाद उत्तराखंड आगमन पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर सभी कांग्रेस के पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी,विधायक राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत मानोज रावत सहित सभी कांग्रेस जन ने स्वागत किया
Pahado Ki Goonj July 23, 2018


