सत्र शुरू होने से पहले विधायकों ने किया योग, बालकृष्ण रहे मौजूद

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार से तीन दिन का विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। वहीं सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के कर्मचारियों समेत कई विधायकों ने योग किया।
पतंजलि योगीपीठ की ओर से योगाचार्य द्वारा यह योग शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे।
इस बार विधानसभा सत्र 21 से 23 दिसंबर तक है। हर माह की 21 तारीख को विधानसभा में योग अभ्यास किया जाता है।
इसी को देखते हुए इस बार सत्र के शुरू होने से ठीक पहले सभी सदस्यों और विधानसभा कर्मियों को योगाभ्यास कराया जाएगा। सत्र के पहले दिन सल्ट के दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना और चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दिन कोई काम नहीं होगा।

कोराना काल,नव वर्ष 2021 मे अपने व्यापार बढ़ाने के लिए प्रचार  पहाडोंकीगूँज की पहल  की है

नव वर्ष 2021 के कलेन्डर प्रकाशित करने जा रहे हैं कलेन्डर पर सामाजिक कार्यकर्ता ,संस्थान के  स्वामी, प्रबंधक कम ख़र्च से अपना प्रचार प्रसार कर लाभ उठा सकते हैं।जानकारी के लिएवट्सप no 7983835336 सम्पर्क किजयेगा।ॐ शुभ लाभ की शुभकामनाएं।

Next Post

बडकोट - नेहरू युवा केन्द्र के  द्वारा  नशा मुक्ति अभियान सेमिनार का आयोजन। 

 नेहरू युवा केन्द्र के  द्वारा  नशा मुक्ति अभियान सेमिनार का आयोजन।                                                       बड़कोट – मदन पैन्यूली।                    […]

You May Like