कोरोना की मारः उप्र में उत्तराखंड के वाहनों की एंट्री बंद,लौटाए जा रहे वाहन

Pahado Ki Goonj

कोटद्वार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख कर उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सीमा क्षेत्र में दूसरे राज्यों की रोडवेज बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों पर उत्तर प्रदेश में रोक लगा दी गई है। इसके चलते ही अब कोटद्वार डिपो की बसें दिल्ली, जयपुर, राजस्थान, चंडीगढ़, अमृतसर, हिमाचल और पंजाब नहीं जा सकेंगी।
वर्तमान में कोटद्वार डिपो के पास 52 बसें हैं। 17 बसें अनुबंधित हैं। कुल 69 बसें उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो के पास हैं। सभी बसों के पहिए आज से थम गए हैं। कोटद्वार डिपो के एआरएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि सुबह 5 बजे वाली बस दिल्ली के लिए रवाना की थी। यूपी के नजीबाबाद से बस को वापस कर दिया गया। अब कोटद्वार से देहरादून के लिए बस चलाने को लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर अनुमति ली जा रही है। उसके बाद ही बस को देहरादून भेजा जायेगा। साथ ही यात्री मिलने पर पहाड़ी मार्गों पर भी बसें चलायी जायेंगी।

 

Next Post

बेमौसमी बारिश से फसलों को नुकसान, काश्तकारों में मायूसी

उत्तरकाशी। बेमौसमी बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उत्तरकाशी जिले के गंगा और यमुना घाटी में एक सप्ताह से बेमौसमी बारिश जारी है। जिस कारण ग्रामीणों और काश्तकारों को हर दिन नुकसान झेलना पड़ रहा है। दो दिन पूर्व बड़कोट तहसील के जांदणु और खरीमु गांव में अतिवृष्टि […]

You May Like