HTML tutorial
HTML tutorial

बड़कोट नेहरू युवा केंद्र उत्तरकाशी के तत्वधान में युवा विकास मण्डल सम्मेलन का आयोजन

Pahado Ki Goonj

पहाडोंकीगूँज गूंज ने जाड़ों में गूँजदिया राजधानी गैरसैंण  आगे पढें अखबार की खबर ।

बड़कोट (मदनपैन्यूली)

राजकीय औघोगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट  में नेहरू युवा केंद्र उत्तरकाशी के सौजन्य से एक दिवसीय युवा मण्डल विकास सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमेें प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को रोजगार कौशल , कैरियर काॅसलिंग की जानकारी दी गयी । नेहरू युवा केन्द्र के स्ंवयसेवी अमित आर्य ने आईटीआई के प्रशिक्षुओं को नेहरूयुवा केन्द्र की जानकारी दी और युवा केन्द्र द्वारा की जा रही गतिविधियों से अवगत कराया। क्षेत्र पंचायत सदस्य शान्ति टम्टा ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि युवाओं को तकनीकी जानकारी लेने के साथ स्वरोजगार की ओर भी रूख करना होगा । उन्होने कहा कि आगामी समय में आई.टी.आई. बड़कोट में रोजगार मेला आयोजित कराया जायेगा जिसमें सभी प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को रोजगार के रास्ते खुलेगे। औघोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य निरंजन खुगसाल ने युवा मण्डल विकास सम्मेलन में कहा कि प्रशिक्षु अपने प्रशिक्षण के दौरान ध्यान से पढ़ाई करें और अच्छे अंकों से प्रशिक्षण की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद रोजगार के लिए कम्पनी स्वंय संस्थान में आकर चयन करती है। उन्होने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं को अपना लक्ष्य रखना चाहिए । कैरियर काॅसलिंग को लेकर पत्रकार सुनील थपलियाल ने बतौर वक्ता कहा कि आई.टी.आई करने के बाद प्रशिक्षुओं को मीडिया के क्षेत्र में भी अपार सम्भावनाओं के अवसर मिल सकते है। इलैक्ट्रीशियन हो या कम्प्यूंटर शिक्षा के प्रशिक्षण पाने के बाद रोजगार के अवसर तलाशे जा सकते है। आज मीडिया क्षेत्र में पत्रकारिता के अलावा संस्थानों को टैकनीशियन ,इलैक्ट्रीशियन , कम्प्यूटर आॅपरेटर जैसे पदों में जाने के अवसर मिल जाते है। इसके लिए प्रशिक्षण के दौरान किताबी जानकारी के साथ संस्थानों में काम करने के अनुभव भी मिल जायेगे। इस मौके पर यमुनोत्री प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील थपलियाल ,महा सचिव नितिश टम्टा सहित दर्जनों आई.टी.आई प्रशिक्षु मौजूद थे।

Next Post

सेनेटाइजर की कालाबाजारी न हो इसका ध्यान रखा जाय- राज्यपाल0

सेनेटाइजर की कालाबाजारी न हो इसका ध्यान रखा जाय- राज्यपाल अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय- राज्यपाल देहरादून   राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मुख्य सचिव उत्तराखण्ड को राज्य में नाॅवेल कोरोना वायरस 2019 की रोकथाम संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इओलराज्यपाल […]

You May Like