HTML tutorial
HTML tutorial

Pahadonkigoonj:उत्तराखंड के मुख्य समाचार

Pahado Ki Goonj

देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज सुबह विधायकों से मुलाकात करेंगे,मुलाकात के दौरान विधायक रखेंगे अपनी बातें।

देहरादून–शिक्षक संघ अध्यक्ष से नहीं मिले शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे शिक्षक संघ अध्यक्ष,शिक्षा मंत्री ने नहीं की अध्यक्ष कमल किशोर से मुलाकात
शिक्षा मंत्री के पास से बैरंग ही लौटे शिक्षक संघ अध्यक्ष
 डोईवाला–डोईवाला के जॉलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे अभिनेता रजनीकांत
रजनीकांत ने संत स्वामी राम को अर्पित किया श्रद्धा सुमन,संत स्वामी राम की तस्वीर के आगे रजनीकांत ने लगाया ध्यान
फिल्म शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड पहुंचे है रजनीकांत
देहरादून–दिल्ली में कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय का बयान
उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मंत्रियों-विधायकों पर कसा तंज,जिन मंत्रियों-विधायकों की अधिकारी नहीं सुन रहे वो दें दे इस्तीफा,जो सरकार अधिकारियों से काम न करा पाए,उसका बना रहना बेकार,कई बार गलत काम करवाना चाहते है मंत्री-विधायक,इसलिए अधिकारी काम करने से कर देते है इन्कार–किशोर उपाध्याय
 श्रीनगर–गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने उत्तराखंड शासन के अनुरूप 2400 ग्रेड पे दिए जाने की मांग
मांग पूरी नहीं होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ 1 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी
 
 बागेश्वर–केएमओयू के बाद टैक्सी की हड़ताल से हलकान हुए लोग
हड़ताल के चलते आवाजाही में हो रही है लोगों को भारी परेशानी,रोडवेज की बसों में भी नहीं मिल पा रही है सीट
बागेश्वर–डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली कई खामियां,डीएम ने सीएमएस को दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

 टिहरी–घनसाली में दो समुदायों के बीच का मामला
युवक व नाबालिक लड़की के होटल में पकड़े जाने का मामला,लड़की की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
घनसाली में एक होटल को भी किया गया सीज

रामनगर–नैनीताल के रामनगर में खनन माफिया कोसी नदी में खनन करने के लिए नये-नये तरीके निकाल रहे हैं और जिम्मेदार महकमा जानकारी होने के बाद भी अनजान बना हुआ है। खनन माफियाओं ने नाबालिग बच्चों को कोसी नदी से अवैध खनन करने के लिए काम पर लगा दिया है, जिससे पुलिस या वन विभाग इन नाबालिगों पर कोई सख्त कार्रवाई न कर सके।

उत्तरकाशी-‘प्रधानमंत्री की नमामि गंगे योजाना के तहत गंगा को साफ करने के लिए हर बार बजट में करोड़ों रुपयों का निवेश किया जाता है लेकिन उत्तरकाशी में इस योजना को ताक पर रखकर नालों का पानी भागीरथी में फेंका जा रहा है। जिससे भागीरथी में दिन-प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ रहा है। जिले के सभी 21 नालों का गंदा पानी भागीरथी नदी में गिर रहे हैं, जिसपर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
देहरादून–कांवड़ मेले में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक ना रहे। इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस ने अपनी तैयारियों पूरी कर चूकी है। कांवड़ मेला से जुड़े सभी संवेदनशील व भीड़भाड़ वाली जगहों पर इस बार पुलिस मुख्यालय देहरादून से नजर रखी जा रही है।

Next Post

आपदा एवं राहत बचाव कार्यो के सम्बंध में पहाड़ी आपदाग्रस्त बागेश्वर ,चमोली ,टिहरी,रुद्रप्रयाग ,पौड़ी ,उत्तरकाशी जनपदों के जिलाधिकारियो के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कर रहे है वीडियो - कांफ्रेंसिंग।

उत्तरकाशी:आपदा एवं राहत बचाव कार्यो के सम्बंध में पहाड़ी आपदाग्रस्त बागेश्वर चमोली टिहरी,रुद्रप्रयाग पौड़ी उत्तरकाशी जनपदों के जिलाधिकारियो के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कर रहे है वीडियो – कांफ्रेंसिंग। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल,मुख्य सचिव उत्पल कुमार ग्रह सचिव आनंद बर्द्धन है मौजूद। कांफ्रेसिंग के माध्यम से […]

You May Like