HTML tutorial
HTML tutorial

बुजुर्ग से लूट में सेना का जवान गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाईपास रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने एक बुजुर्ग की आंखों में मिर्च डालकर दिनदहाड़े 3 लाख रुपये की लूट की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दो दिन के भीतर दिल्ली के द्वारका स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से लूट की रकम से मात्र घ्45 हजार मिले हैं। बताया जा रहा कि बाकी की रकम उसने आईपीएल सट्टे में उड़ा दिए। देहरादून में 3 लाख की लूट करने वाले आरोपी की पहचान सतेंद्र जाट (27) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा के जोजो खुर्द भिवानी का रहने वाला है। देहरादून पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि बुजुर्ग से 3 लाख की लूट करने वाला आरोपी सत्येंद्र जाट रेजीमेंट का जवान है, जो वर्तमान में बरेली में पोस्टेड है। इतना ही नहीं पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी सत्येंद्र लंबे समय से आईपीएल सट्टेबाजी में लिप्त है। इसी वजह से उसने 3 लाख की लूट को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि वह लगभग 40 लाख की धनराशि कर्जे में लेकर अब तक आईपीएल सट्टे में हार चुका है। इसी रिकवरी को पूरा करने के लिए वह देहरादून पहुंचा। जहां उसे पता चला की शिमला बाईपास रोड स्थित एसबीआई बैंक से बुजुर्ग राधा कृष्ण नैनवाल काफी सारा रुपया निकाल रहे हैं। बस इसी सूचना के आधार पर उसने बैंक के सामने किराने की दुकान से मिर्च खरीदी और जैसे ही बुजुर्ग रुपयों का थैला लेकर कार में बैठे। उसी दौरान उसने उनकी आंखों में मिर्च डालकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।आरोपी सत्येंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने साथ एक व्यक्ति को हरियाणा से गुमराह कर देहरादून में भर्ती कराने के नाम पर लाया था। इसी दौरान उसने उससे नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख भी ले लिए, जिसे वह आईपीएल सट्टे में गवां चुका है।देहरादून डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि बुजुर्ग से हुए लूट के बाद करीब 225 सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। छानबीन में मुखबिर से पता चला कि आरोपी एक होटल में ठहरा था, जहां से उसकी पहचान की गई। उसी के आधार पर खोजबीन करते हुए पुलिस ने दिल्ली के द्वारका स्थित होटल में पहुंची, जहां आरोपी ठहरा हुआ था, यहीं से पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की।

Next Post

तीन और यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत,अबतक 8 यात्री गंवा चुके जान

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन और तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिनमें से एक यात्री की शुक्रवार देर शाम यमुनोत्री में तथा शनिवार को दोपहर में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की मृत्य हो गयी। पांच दिनों की यात्रा में यमुनोत्री […]

You May Like