देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के ऐलान के बाद से ही विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रहा है। वहीं चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार की चारों धामों के दान पात्रों पर नजर थी। लेकिन कांग्रेस और पंडा पुरोहितों ने जिस तरह से लगातार सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन किया, उसके चलते सरकार को झुकना पड़ा और अपने तानाशाही रवैए से हटना पड़ा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने खुश मन से यह निर्णय नहीं लिया है, लेकिन मजबूरी वश अपने राजनीतिक जमीन को खिसकता हुआ देख अपने राजनीतिक हितों को साधते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस बात का पर्दाफाश हो चुका है कि सरकार ने यह फैसला क्यों लिया है। इस दौरान देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाई दी।
जहां मुख्यमंत्री ने बोर्ड भंग किया वहीं तीर्थपुरोहितों का देवस्थानम अधिनियम निरस्त होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Tue Nov 30 , 2021
देहरादून पहाडोंकीगूँज,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर त्रिवेंद्र सरकार का फैसला पलट दिया। धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का एलान किया। दो साल पहले त्रिवेंद्र सरकार के समय चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड अस्तित्व में आया था। तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों […]

You May Like
-
प्रदेश मे 19 व 20 को बारिश और बर्फबारी की आशंका
Pahado Ki Goonj February 17, 2020

