जघन्य हत्याकांड के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Pahado Ki Goonj

जघन्य हत्याकांड के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

छिंदवाड़ा। रावनवाड़ा थाना क्षेत्र के शीला देही के जंगल में हुए जघन्य हत्याकांड की वारदात का अंजाम देने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को इसे लेकर पुलिस ने कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस की। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई और मृतक के रिस्तेदारों सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से हत्या करने में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एडीशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि इस मामले में शक के आधार पर अशोक धुर्वे को गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमें उसने अपने साथी मृतिका के भाई सतीश धुर्वे, राशिलाल धुर्वे, जीजा गणेश उइके के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल लिया। इसके बाद सभी आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की गई। जिसके बाद मामले का पूरी तरह खुलासा हो गया। वारदात को अंजाम देने में उपयोग किए गए कुल्हाड़ी, दो लाठी, 6 मोबाइल, दो मोटर साइकल, लेडीज पर्स और खून से सने हुए कपड़े जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में एसपी अतुल ंिसह और एडीशनल एसपी कमल मौर्य के निर्देशन में एसडीओपी अभिलाश धारू, थाना प्रभारी महेंद्र भगत, चांदामेटा उनि जगेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश मालवी, सउनि संतोष तिवारी, प्रआ सुबोध मालवी, शिवनंदन वर्मा, ज्योति तिवारी, आ आदिस्तय रघुवंशी, नितिन सिंह ठाकुर, सैनिक रामदास, नरेश शामिल थे।

सौतेली मां-बहन ने प्रॉपर्टी के लिए 6 लाख की सुपारी दे करवाई युवक की हत्या
यह भी पढ़ें
क्या है मामला

गौरतलब है कि 13 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि उमरेठ क्षेत्र के शीलादेही के जंगल में एक युवक और एक युवती के अधजले शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलने ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि अज्ञात मृतक के सिर, मुंह और हाथ पैर में चोट के निशान और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। उसका शरीर बुरी तरह जुला हुआ था। इसी तरह महिला का शव आगे पीछे से बुरी तरह जला हुआ था। महिला के शव के हाथ पैर गमछे से बंधे हुए थे। शव के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त सुखलाल बट्टी उम्र 24 साल पटपड़ा उमरेठ और मृतिका सविता पिता रम्मू धुर्वे 20 साल हिरदागढ़ तानसी की रहने वाली थी।

6 महीने से बेटे और पत्नी की तलाश में भटक रहा है टैक्सी चालक
यह भी पढ़ें
अवैध संबंध बना हत्या का कारण

तीज त्योहार के दिन मृतक के परिजनों से सभी रिश्तेदार को घर बुलवाया था। जिसमें मृतिका के भाई और अन्य परिजन भी शामिल थे। इधर मृतक और मृतिका के बीच पहले ही मिलने का समय तय हो गया था। मृतिका तानसी से सीधी रात को उमरेठ के शासकीय स्कूल पहुंच गई थी। जहां वह आने तक अकेली मुंह में गमछा बांधे हुए अकेली बैठी रही। मृतक तीज के कार्यक्रम होने के बाद रात 9 बजे करीब मृतिका से मिलने पहुंच गया। इसी दौरान मृतिका का भाई भी उसके पीछे पीछे पहुंच गया। जहां उसने दोनों को संदिग्ध हालत में देख लिया। इसके बाद सभी आरोपितों ने तय योजना के अनुसार मृतक के साथ मारपीट की और बहन के मुंह में गमछा ठूंसकर और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

नगालैंड में बंधक पत्नी के लिए मदद मांगने पहुंचा इंदौर
यह भी पढ़ें
बहन के कहने पर ननद बताया

पुलिस ने बताया कि जब मृतक की पत्नी से पूछताछ करते वक्त उसकी बहन एकदम गुस्से में सामने आ गई। उसने बताया कि जब तुम्हें जानकारी है तो पुलिस को बता क्यों नहीं रही। इसके बाद मृतक की पत्नी ने बताया कि पति का विवाह के पूर्व प्रेम संबंध थे। विवाह के बाद उनका मिलना जुलना बंद हो गया। हालांकि इस बात को लेकर मृतक और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। फिर अचानक दो तीन साल से इनका मेल जोल बढ़ गया। दोनों के परिजनों को अवैध प्रेम संबंध के बारे में जानकारी थी। दोनों को कई बार समझाया गया। इसके बाद भी दोनों मिलते जुलते थे।

जिनकी जुबान देश के विरुद्ध दे बयान ऐसे देशद्रोहियों का मुंह तोड़ दीजिए
यह भी पढ़ें
अज्ञात की सड़क हादसे में मौत

छिंदवाड़ा। सड़क हादसे में घायल अज्ञात ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित मरच्युरी में रख दिया गया है। जानकारी अनुसार पुलिस को 5 सितम्बर को सूचना मिली कि नरसिंहपुर रोड स्थित जमुनिया के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से अज्ञात को गंभीर हालात में जिला अस्तपला में भर्ती कराया। दो सप्ताह चले उपचार के दौरान उसके कोई भी परिजन नहीं आए। सोमवार को उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रख दिया है।

बेलानारा के ग्रामीणों ने हाइवे पर किया चक्का जाम
यह भी पढ़ें
आरोपित ने कोतवाली में मचाया हंगामा

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाला एक युवक ने नशे की हालत में रविवार की रात कोतवाली में जमकर हंगामा मचाया। इतना ही नहीं उसने खुद को आग के लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास में आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार मोहननगर निवासी रंदमाल पिता परसामल परसवानी 58 साल रात करीब 11 बजे नशे की हालत में शरीर पर कैरोसिन डालकर कोतवाली पहुंच गया। जहां उसने थाने के अंदर दुकान शील होने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान उसने माचिस की तीली जलाकर खुद को आग के हवाले करने लगा। पुलिस कर्मी से सूझबूझ के साथ आरोपी से माचिस और तीली छीन ली। उसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

ढाबा संचालक और कर्मचारी से की मारपीट

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना अंतर्गत नागपुर रोड स्थित सांई बजरंग ढाबा और रेस्टारेंट में पैसे के लेनदेन को लेकर आरोपितों ने जमकर विवाद किया। इतना ही नहीं ढाबा कर्मी के साथ गाली गलौच, मारीपट करते हुए संचालक के साथ अभ्रदता करते हुए मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। शिकायत पर आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी अनुसार रविवार की रात 11 बजे छोटी बाजार निवासी विक्की सोनी, संदीप पटेल, राहुल सुहागपुरे और अन्य युवक ढाबा पहुंचे। जहां इन्होंने होटल कर्मी को खाना पैक करने का आर्डर दिया। पार्सल के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर होटल कर्मी ब्रजेश कवरेती से वाद विवाद हो गया। इस दौरान इन चारों युवकों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं होटल संचालक दिगम्बर ठाकरे का युवकों ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिससे मोबाइल टूट फूट गया। इसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर चारों युवकों की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पति ने पत्नी से की मारपीट

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले पति पत्नी के बीच मारपीट का मामला थाने जा पहुंचा। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी अनुसार बेगम पति सुदेश सोढी का उसके पति से रात में वाद विवाद हो गया। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर दी। मामला शांत होने के बाद पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पति सुदेश सोढी पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Next Post

बलबीर बने नि शि सं प्रधानाचार्य संगठन के अध्यक्ष

बलबीर बने नि शि सं प्रधानाचार्य संगठन के अध्यक्ष बड़कोट। नौगांव विकासखंड के अंतर्गत निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक,प्रधानाचार्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रबंधक,प्रधानाचार्य संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन की एकरूपता बनाए रखने तथा संगठन की आवश्यकता पर उपस्थित वक्ताओं […]

You May Like