देहरादून। तीन राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले मिलने के बाद जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश से आने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
गौर हो कि डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर इन तीनों राज्यों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। डोईवाला के सीएमएस कुंवर सिंह भंडारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर लगाया गया है। जो नए वैरिएंट वाले राज्यों से आने वाले यात्रियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि तीन राज्य जिसमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्यप्रदेश से आने वाले यात्रियों की जांच मुख्य रूप से की जा रही है। मौके पर ही यात्रियों की एंटीजन जांच की जा रही है। बता दें कि, कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद सतर्कता बरती जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन ने उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग भी एयरपोर्ट और बॉर्डर पर पैनी नजर बनाए हुए है। कोरोना का कहर अभी भी जारी है। लोग जहां कोरोना की दूसरी लहर के कहर से अभी उबरे भी नहीं है कि अब कोरोना का नया डेल्टा प्लस वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। यह नया डेल्टा प्लस वायरस तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में नए डेल्टा प्लस के कई केस सामने आ चुके हैं। जिसके बाद से लोगों में डर का माहौल बन गया है। उत्तराखंड में भी कोरोना के इस नए डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।
गुड न्यूज सीएम तीरथ ने परखी कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के साथ उत्तराखंड की मुख्य ख़बरे
Sat Jun 26 , 2021
फोटो डी 1 पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा गुरु हर गोबिंद का प्रकाश पर्व,रविवार को भी कुछ गुरूद्वारों में पड़ेगे भोग देहरादून। सिखों के छठवें गुरु हर गोबिंद साहिब का 426वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर शहर के गुरुद्वारों में सुबह नितनेम के बाद […]

You May Like
-
बहुत दुःख के साथ सूचित करना है कि टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक और मशहूर साहित्यकार स्वर्गीय कामरेड विद्यासागर नौटियाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती देवेश्वरी नौटियाल जी का आज दिनांक 31 मई को सांयकाल 6.30 पर देहरादून अपने आवास पर देहान्त हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार के सदस्यों को इस पीड़ा को सहन करने की ताकत दे. उनका अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। ॐ शान्ति ॐ शान्ति
Pahado Ki Goonj June 1, 2018
-
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत
Pahado Ki Goonj September 28, 2021

