मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिस उत्तराखण्ड सुश्री संस्कृति भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की

Pahado Ki Goonj
देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में मिस उत्तराखण्ड सुश्री संस्कृति भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सुश्री संस्कृति भट्ट को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने सुश्री भट्ट को युवाओं का प्रेरणाश्रोत बताते हुए कहा कि हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नही है आवश्यकता उन्हें पहचान दिलाने की है। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।
 सुश्री भट्ट ने राज्य में पर्यटन को बढा़वा देने के साथ ही यहां की संस्कृति एवं कला को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की उन्होंने राज्य में फिल्मों के लिये अनुकूल माहौल प्रदान करने के साथ ही उन्हें सुविधाये उपलब्ध करने के लिये भी मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य को फिल्मों के माध्यम से और अधिक पहचान मिल सकेगी। 
इस अवसर पर सुश्री संस्कृति भट्ट के पारिवारिकजन भी उपस्थित थे। 
Next Post

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने शिष्टाचार भेंट की

देहरादून:मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री  आशुतोष टंडन ‘‘गोपाल जी’’ ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंनें मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र को प्रयागराज कुंभ मेला-2019 में सम्मिलित होने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की ओर से आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री […]

You May Like