देहरादून। प्राकाम्या योग प्राकृतिक चिकित्सा केन्द में विश्व योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग को हर व्यक्ति को अपने नित्य जीवन आचरण में ढालने की सलाह दी गयी।
इस मौके पर प्राकाम्या योग प्राकृतिक चिकत्सा केन्द्र की योगाचार्य पूनम कोहली ने कहा कि योग सिर्फ शरीर को चुस्त रखने का काम ही नही करता बल्कि योग के माध्यम से कई रोगों का उपचार भी संभव है। कई बिमारियां योगाभ्यास निरंतर करने से स्यंम की खत्म हो जाती है। साथ ही योग के साथ मैडिटेशन को भी यदि कोई व्यक्ति हर रोज का संगी साथी बना ले तो उसका शरीर चुस्त होने के साथ ही मन भी शांत और स्थिर रहेगा। योग हमारे शरीर को ही नहीं हमारे मानसिक तनाव को भी
ठीक करता है…आज कोरोनाकाल में सबको यह अच्छे से ज्ञात हो गया की शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत रहना बहुत जरूरी है…और यह योग और प्राकृतिक चिकत्सा से ही संभव है…इसीलिए मन एवं तन को स्वस्थ रखना है तो नियमित रूप से योग करना अनिवार्य हैै। उन्होंने योग को अपने जीवन आचरण में शामिल करने की सलाह दी।
सूर्य ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Sun Jun 21 , 2020
हरिद्वार। रविवार आज साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण था।. रविवार के दिन ग्रहण का योग बनने के कारण इसे चूड़ामणि कंकण सूर्य ग्रहण कहा गया।. हरिद्वार में सूर्य ग्रहण की शुरुआत 10 बजकर 23 मिनट पर हुई, जबकि देश में ये 9 बजकर 17 मिनट पर शुरू हुआ। हरिद्वार […]

You May Like
-
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष इजराइली व्यापारिक कम्पनी प्योरमैजिक लिमिटेड के सीईओ टोमर पेलेड व उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर्बल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एचआरडीआई) के डायरेक्टर चन्द्रशेखर सनवाल के मध्य एल्गी (शैवाल) की फार्मिंग, प्रोसेसिंग व एंटी आक्सीडेंट अस्ट्राजन्थिंग के लिए 25 करोड़ रूपये का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया
Pahado Ki Goonj December 28, 2018

