HTML tutorial

चारधाम यात्रियों के लिए उत्तरकाशी में बन रहे 14 सेल्फी और व्यू प्वाइंट ।

Pahado Ki Goonj

चारधाम यात्रियों के लिए उत्तरकाशी में बन रहे 14 सेल्फी और व्यू प्वाइंट ।

उत्तरकाशी। रिपोर्ट मदन पैन्यूली 

चारधाम यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अभिनव पहल शुरू की है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जिले में 31.32 लाख रुपये की लागत से 14 आकर्षक सेल्फी एवं व्यू प्वाइंट विकसित किए जा रहे हैं।
चिन्यालीसौड़ से गंगोत्री और धरासू बैंड से जानकीचट्टी तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुराने एवं जर्जर यात्री प्रतीक्षालयों का कायाकल्प कर उन्हें आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। इन स्थानों पर यात्रियों को विश्राम के साथ प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालयी दृश्यों का आनंद लेने की सुविधा मिलेगी।
लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मदन मोहन शर्मा के अनुसार भटवाड़ी, नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंडों में कुल 14 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। हीना पार्किंग, मनेरी डैम झरना, डबरानी, सुक्की टॉप, झाला, हर्षिल, गंगोत्री धाम, यमुनोत्री यात्रा मार्ग, लाखामंडल, पुरोला और मोरी सहित विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट, व्यू प्वाइंट और पथ प्रदर्शक स्तंभ बनाए जा रहे हैं।
इनमें से 10 स्थलों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि हीना पार्किंग, डबरानी, पुरोला और मोरी में शेष कार्य प्रगति पर हैं। इन कार्यों को सितंबर माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रशासन का मानना है कि इन सुविधाओं से यात्रियों को बेहतर विश्राम और फोटोग्राफी की सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

Next Post

राजगढ़ी में एसपी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, नशे और साइबर अपराध से बचाव पर दिया जोर0

राजगढ़ी में एसपी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, नशे और साइबर अपराध से बचाव पर दिया जोर उत्तरकाशी। पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज राजगढ़ी में पुलिस-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश […]

You May Like