हल्द्वानी। बेरीपड़ाव रेलवे गेट संख्या-47/ठ1 क्रॉसिंग पर देर रात एक विशालकाय अजगर आ गया। इससे रेलवे गेट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने अजगर को देख उसे ट्रैक से हटाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वे अजगर को रेलवे ट्रैक से हटा नहीं पाए. इसके बाद कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग कि टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि देर रात नौ बजे एक अजगर गेट संख्या 47/ठ1 बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर आ गया. गेटमैन सुरेंद्र सिंह की नजर अजगर पर पड़ी। उन्होंने अजगर को बिना छेड़े ट्रेक से नीचे उतरने दिया.। बीस मिनट तक अजगर वहीं घूमता रहा। इस बीच रानीखेत एक्सप्रेस के आने का समय हो रहा था। जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने ट्रेन के आने से पहले अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।गेटमैन सुरेंद्र सिंह बताया कि इतने बड़े अजगर के आसपास होने और उसी समय ट्रेन के गुजरने से खतरा बना हुआ था। अजगर की लंबाई करीब 12 फुट बताई जा रही थी।
श्री कृष्ण भगवान जी !
Mon Aug 30 , 2021
श्रीकृष्ण जी की जय *अच्युतं केशवं रामनारायणं* *कृष्णदामोदरं वासुदेवं हरिम्* *श्रीधरं माधवं गोपिकावल्लभं* *जानकीनायकं रामचन्द्रं भजे* *अच्युतं केशवं सत्यभामाधवं* *माधवं श्रीधरं राधिकाराधितम्* *इन्दिरामन्दिरं चेतसा सुन्दरं* *देवकी नन्दनं नन्दजं सन्दधे* *विष्णवे जिष्णवे शङ्खिने चक्रिणे* *रुक्मणीरागिणे जानकी जानये* *वल्लवीवल्वभायार्चितायात्मने* *कंशविध्वंसिने वंशिने ते नमः* *कृष्ण गोविन्द हे राम नारायण* *श्रीपते वासुदेवाजित श्रीनिधे* *अच्युतानन्त […]

You May Like
-
“समय” की समझ बिना विकास व आदर्श समाज असंभव
Pahado Ki Goonj December 15, 2022

