HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सचिव आयुष, भारत सरकार वैद्य राजेश कोटेचा ने शिष्टाचार भेंट की

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सचिव आयुष, भारत सरकार  वैद्य राजेश कोटेचा ने शिष्टाचार भेंट की। सचिव आयुष, भारत सरकार  वैद्य राजेश कोटेचा ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र से आगामी 21 जून को योग दिवस पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के देहरादून आगमन तथा योग दिवस की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा की प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के योग दिवस पर देहरादून आगमन उत्तराखण्ड के लोगों के लिए अत्यंत गौरव पूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आगामी योग दिवस में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर ‘‘वोक फोर योगा’’ आयोजित किया जाएगा। जिसमें शासन-प्रशासन के अधिकारी, मंत्रीगण, विधायकों की भागीदारी हो। इसके साथ ही राज्य भर की योग से जुड़ी संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, सरकारी व गैर सरकारी संगठनों तथा समाज के सभी वर्गों की  भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि योग दिवस आयोजन के प्रति जन-जागरूकता पर विशेष बल देना होगा। इस प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Next Post

उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एशोसिएशन(सी.पी.ए.) इण्डिया रीजन, जोनल-01 की बैठक सोमवार को आईएसबीटी स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने की

उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एशोसिएशन(सी.पी.ए.) इण्डिया रीजन, जोनल-01 की बैठक सोमवार को आईएसबीटी स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने की। इस अवसर पर सीपीए अध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष को […]

You May Like