HTML tutorial
HTML tutorial

जनविरोधी, झूठी भाजपा सरकार के खिलाफ काँग्रेस पार्टी 26मई विश्वासघात दिवस के रूप मे मनायेगा-प्रीतम सिंह

Pahado Ki Goonj

जनविरोधी, झूठी भाजपा सरकार के खिलाफ काँग्रेस पार्टी 26मई विश्वासघात दिवस के रूप मे मनायेगा-प्रीतम सिंह

जनविरोधी, झूठी भाजपा सरकार के खिलाफ काँग्रेस के राष्ट्रीय  राहुल गाँधी जी के आह्वान पर एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह   के निर्देशानुसार दिनांक 26 मई 2018 को विश्वासघात दिवस के रूप मे मनाया जायेगा ।

जिला कांग्रेस कमेटी देहरादून , ब्लाक कांग्रेस व नगर कांग्रेस कमेटियों के समस्त पदाधिकारीगणों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों तथा कांग्रेसी विचारधारा के सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि बढती महंगाई एवं चार वर्ष मे कोई भी वादा पूरा न करने के विरोध मे केंद्र की जनविरोधी, झूठी भाजपा सरकार के खिलाफ काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गाँधी जी के आह्वान पर एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री प्रीतम सिंह जी के निर्देशानुसार दिनांक 26 मई 2018 को विश्वासघात दिवस के रूप मे मनाया जायेगा ।
दिनांक 26 मई प्रातः 11:00 बजे गाँधी पार्क के सामने धरना देकर प्रदर्शन कर भाजपा के किये गये झूठे वायदो की पोल खोलकर बेनकाब किया जायेगा ।
आप सभी से आग्रह है कि सभी समय का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम मे अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना सुनिश्चित करे । यह जानकारी यामीन अंसारी जिलाध्यक्ष , जिला कांग्रेस कमेटी देहरादून ।

Next Post

भा ज पा के शीर्ष नेता प्रतिपक्ष के अजय स्तंभ अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धाजली राजीव गांधी जी को

भा ज पा के शीर्ष नेता प्रतिपक्ष के अजय स्तंभ अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धाजली राजीव गांधी जी को Views: 434

You May Like