HTML tutorial
HTML tutorial

कारगिल विजय दिवस संपूर्ण राष्ट्र में मनाया जारहा है

Pahado Ki Goonj

देहरादून , कारगिल विजय दिवस संपूर्ण राष्ट्र में मनाया गया है। यह दिन उन वीर जवानों को याद करने का है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन से लोहा लिया और अपने प्राणों की आहूति तक दे डाली। याद दिला दें कि साल 1999 का वक्त था, करगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कब्जा जमा लिया था। सेना को जब इस बात का पता चला तो सेना ने उन्हें खदेड़ने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया। यह ऑपरेशन आठ मई को शुरू हुआ और 26 जुलाई को खत्म हुआ, जिसमें सेना के 527 जवान शहीद हुए और करीब 1363 जवान घायल हुए।

इतने बलिदानों के बाद भारतीय सेना ने कारगिल में तिरंगा फहराया था, तब से हर साल इस दिन कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यद दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। इसी दिन कारगिल चोटी को भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर मुक्त कराया था। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के सर्वाधिक रणबांकुरों ने दुश्मन को देश की सरहद से बाहर खदेड़ते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। राज्य के 75 रणबांकुरें कारगिल युद्ध में शहीद हुए। राज्य के 30 सैनिकों को उनके अदम्य साहस के लिए वीरता पदकों से अलंकृत किया। राज्य की कुमाऊं और गढ़वाल रेजिमेंट ने कारगिल युद्ध में दुश्मन को मार भगाने में अहम योगदान दिया है।

गढवाल रेजिमेंट के 54 सैनिक शहीद हुए थे। कारगिल युद्ध में भाग लेने वाली लगभग हर रेजिमेंट में उत्तराखंड के बहादुर सैनिक शामिल थे। भारतीय सेना ने 524 सैनिकों को खोया तो वहीं 1363 गंभीर रूप से घायल हुए। पाकिस्तानी सेना के लगभग चार हजार सैन्य बलों के जवान मारे गए। कारगिल युद्ध में जिलावार शहीदों का विवरण इस प्रकार है। देहरादून- 14, अल्मोड़ा- 3, बागेश्वर- 3, चमोली- 7, लैंसडौन- 10, नैनीताल- 5, पौड़ी- 3, पिथौरागढ़- 4, रुद्रप्रयाग- 3, टिहरी- 11, उधम सिंह नगर- 2, उत्तरकाशी- 1

शहीदों के नामों की सूची इस प्रकार है :-

अल्मोड़ा : शहीद कैप्टन आदित्य मिश्रा, शहीद हवलदार तम बहादुर क्षेत्री, शहीद नायक हरी बहादुर, शहीद लांस नायक हरी सिंह देवड़ी।

नैनीताल : शहीद मेजर आरएस अधिकारी, शहीद लांस नायक चंदन सिंह, शहीद लांस नायक राम प्रसाद, शहीद एमसी जोशी।

पिथौरागढ़ : शहीद हवलदार गिरीश सिंह, शहीद नायक किशन सिंह, शहीद रायफलमैन जौहर सिंह, शहीद पीटीआर कुंडल सिंह।

बागेश्वर : शहीद हवलदार हरी सिंह थापा, शहीद पीटीआर राम सिंह बोरा, शहीद मोहन सिंह।

ऊधमसिंहनगर : शहीद रायफलमैन अमित नेगी, हवलदार पदम राम

देहरादून : शहीद मेजर विवेक गुप्ता, शहीद नायक विजय सिंह भंडारी, शहीद नायक मेख बहादुर गुरुंग, शहीद नायक कृष्ण बहादुर, शहीद नायक कश्मीर सिंह, शहीद नायक बृजमोहन सिंह, शहीद लांस नायक शिव चरण, शहीद रायफलमैन नरपाल सिंह, शहीद रायफलमैन रमेश कुमार थापा, शहीद कैलाश कुमार, शहीद देवेंद्र सिंह, शहीद संजय गुरुंग, शहीद जिग्मे सोनम, शहीद जयदीप सिंह नेगी, शहीद राजेश गुरुंग, शहीद जय सिंह नेगी, शहीद तेंजिंग नेमखा।

पौड़ी : शहीद नायक धर्म सिंह, शहीद नायक मंगत सिंह, शहीद लांस नायक मदन सिंह, शहीद रायफलमैन मान सिंह, शहीद रायफलमैन कुलदीप सिंह, शहीद हवलदार मदन सिंह, शहीद नायक अनिल सिंह, शहीद नायक हरेंद्र सिंह, शहीद नायक ज्ञान सिंह, शहीद नायक भरत सिंह, शहीद नायक सुरेंद्र सिंह, शहीद लांस नायक सुरमन सिंह, शहीद लांस नायक देवेंद्र प्रसाद, शहीद रायफलमैन डबल सिंह, शहीद रायफलमैन बलबीर सिंह नेगी, शहीद रायफलमैन अनसुया प्रसाद ध्यानी, शहीद भरत सिंह।

चमोली : शहीद हवलदार पदम राम, शहीद नायक दिवाकर सिंह, शहीद नायक हीरा सिंह, शहीद नायक आनंद सिंह, शहीद लांस नायक कृपाल सिंह, शहीद रायफलमैन सतीश चंद, शहीद रायफलमैन रंजीत सिंह, शहीद हिम्मत सिंह।

टिहरी : शहीद सूबेदार प्रताप सिंह, शहीद नायक सुबाब सिंह, शहीद नायक शिव सिंह, शहीद नायक जगत सिंह, शहीद लांस नायक दिनेश दत्त, शहीद रायफलमैन दलबीर सिंह, शहीद रायफलमैन वीरेंद्र लाल, शहीद रायफलमैन बिक्रम सिंह, शहीद रायफलमैन राजेन्द्र सिंह, शहीद रायफलमैन बिजेंद्र सिंह, शहीद रायफलमैन दिलवर सिंह, शहीद सुंदर सिंह।

रुद्रप्रयाग : शहीद रायफलमैन भगवान सिंह, शहीद नायक गोविंद सिंह, शहीद नायक सुनील दत्त

उत्तरकाशी : शहीद रायफलमैन दिनेश चंद्र।

Next Post

किसी मौलवी में दम हो तो शाहरुख खान की बेटी को बुर्खा पहनाकर दिखाएं

किसी मौलवी में दम हो तो शाहरुख खान की बेटी को बुर्खा पहनाकर दिखाएं क्योंकि मौलवियों का फतवा सिर्फ आम गरीब मुस्लिम लड़कियों के लिए आता है अमीर के लिए नहीं आता है यह धर्म के पालन कराने वालेे समाज के साथ साथ देश मे सामाजिक ताना बाना कमजोर करने […]

You May Like