HTML tutorial
HTML tutorial

 धरासू–रुणवासा के बीच खाई में गिरी कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत,

Pahado Ki Goonj

धरासू–रुणवासा के बीच खाई में गिरी कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 

चिन्यालीसौड़। धरासू थाना क्षेत्र के धरासू और रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में एक व्यक्ति दिखाई दिया था। रेस्क्यू टीम ने खाई से एक व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक के शव को सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद शव को पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भेजा जाएगा।  मृतक की पहचान बर्फिया लाल केशवानी पुत्र  सफरी, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम तुनाल्का, नौगाँव, उत्तरकाशी बताई जा रही है

और हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Next Post

धार्मिक नगरी के दर्जे को तरसी उत्तरकाशी! यज्ञ के बीच फिर गूंजा हस्ताक्षर अभियान, 2027 चुनाव से पहले मान्यता नहीं मिली तो मतदान बहिष्कार की चेतावनी

# धार्मिक नगरी के दर्जे को तरसी उत्तरकाशी! यज्ञ के बीच फिर गूंजा हस्ताक्षर अभियान, 2027 चुनाव से पहले मान्यता नहीं मिली तो मतदान बहिष्कार की चेतावनी **हरिद्वार-ऋषिकेश की तर्ज पर उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने की मांग तेज, मंदिर जीर्णोद्धार समिति ने मुख्यमंत्री को भेजने के लिए शुरू […]

You May Like