
पुरोला में मांगों को लेकर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज ।
, पूर्व विधायक मालचंद ने दिया भरोसा
उत्तरकाशी ।
अपनी मांगों को लेकर पुरोला तहसील परिसर में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां चौथे दिन और आशा कार्यकर्ता छठे दिन भी धरने पर डटी रहीं।
आंदोलन के बीच पूर्व विधायक मालचंद धरनास्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मांगों को शासन तक पहुंचाने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।
कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने दो टूक कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


