प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों से अनुरोध है कि आप 11 बजे उज्वल रेस्टोरेंट देहरादून में हमारी समस्याओं के समाधान हेतु बैठक आहूत की गई है 10,30 am पर पहुंचने की कृपा कीजिएगा।
मुख्यमंत्री से की व्यावसायिक प्रशिक्षकों एवं आउटसोर्सिंग कार्मिकों को न्याय दिलाने की मांग देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा

अध्यक्ष अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मा. मुख्यमंत्री से श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 200 विद्यालयों एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने एवं प्रदेश भर के सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के हो रहे शोषण को बंद करने को लेकर ज्ञापन सौँपा | श्री धामी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये | नेगी ने कहा कि व्यावसायिक कार्यक्रम स्थगित होने से/अनुबंध तिथि न बढ़ाये जाने की वजह से 296 व्यवसायिक प्रशिक्षकों एवं लगभग 25- 30 हजार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है |व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम की अनुबंध तिथि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई है और आज लगभग पांच महीने होने को है ,लेकिन इन बेरोजगार प्रशिक्षकों एवं छात्रों के दुख- दर्द की कोई सुध नहीं ले रहा है| नेगी ने कहा कि प्रदेश भर के सरकारी विभागों/ निगमों में प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्योजित/ प्रायोजित कर्मचारियों को एजेंसीज द्वारा पे- स्लिप मुहैया नहीं कराई जाती, जिससे कार्मिकों का शोषण हो रहा है | आलम यह है कि कर्मचारियों को यह भी नहीं मालूम कि हमें कितना वेतन सरकार देती है तथा क्या मानक हैं! नेगी ने कहा कि एजेंसियों द्वारा कर्मचारियों से इपीएफ व कमीशन के नाम पर कटौती की जा रही है, लेकिन कार्मिकों को यह पता नहीं है कि उसका इपीएफ कट भी रहा है या नहीं ! उनका इपीएफ नंबर क्या है खुद कर्मचारियों को मालूम नहीं !
आगे पढ़ें
आगे पढ़ें
*जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता, 74 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण*
*शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश*
*सूचना/टिहरी/24 अगस्त, 2026* जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 74 शिकायतें/मांग पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।
जनता मिलन में पुनर्वास, सड़क निर्माण एवं प्रतिकर वितरण, पेंशन, पेयजल, आधार कार्ड, सीएससी सेंटर, आवास, जंगली जानवरों की समस्या, आर्थिक सहायता, दिव्यांग प्रमाण पत्र, नेटवर्क सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों का यथासंभव अपने स्तर पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा पेयजल निगम, लोनिवि सहित अन्य विभागों की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्रनगर तहसील के ग्राम कखील निवासी अशोक कुमार ने ग्रामीणों के आधार कार्ड बनवाने तथा प्रियंका ने अपने पिता का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी एवं ईडीएम को आधार कार्ड बनवाने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समाज कल्याण अधिकारी को दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
पिपोला गांव, जाखणीधार से पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल संकट, सड़क डामरीकरण तथा गांव में हो रहे भू-धंसाव की समस्या उठाई। पेयजल और सड़क डामरीकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। भू-धंसाव को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि आईआईटी रुड़की की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
धनोल्टी तहसील के मथलाऊ निवासी रंजीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की पात्रता सूची में नाम शामिल न होने की बात रखी। जिला विकास अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सुनील थपलियाल ने जौनपुर रेंज के वन कर्मियों के कार्यालय में नियमित उपस्थिति न होने की शिकायत की, जिस पर संबंधित डीएफओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया। पनियाला, प्रतापनगर निवासी गंगा देवी ने वन विभाग के माध्यम से बांज, बुरांश एवं अन्य पौध उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर संबंधित अधिकारियों को पौध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नारायण सिंह ने कस्तल-मंदार मोटर मार्ग के प्रतिकर से जुड़ी समस्या बताई। जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को लोनिवि के साथ समन्वय कर प्रकरण की जांच कराने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
सुमित्रा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने टिहरी लेक डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा नक्शा पास किए जाने के संबंध में जारी नोटिफिकेशन को लेकर अपनी चिंता एवं आपत्तियां रखीं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि संबंधित नियम वर्ष 2013 में बनाया गया था। वर्तमान में जिन प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है, उनके संबंध में टिहरी लेक डेवलपमेंट अथॉरिटी की आगामी बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया का उद्देश्य स्थानीय लोगों के हितों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि क्षेत्र में सुनियोजित एवं व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। विकास कार्यों के साथ स्थानीय हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा किसी भी स्थानीय व्यक्ति के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा। संबंधित विषय के सभी पहलुओं का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पूजारगांव, प्रतापनगर निवासी वासुदेव सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की सड़क से उनके घर का पुस्ता एवं आंगन क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवास को खतरा बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से वह फिलहाल दूसरे के घर में रह रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित उपजिलाधिकारी को मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यकता होने पर प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
हुकुम सिंह रावत ने बताया कि मदन नेगी स्थित यूनियन बैंक में उनका खाता है तथा उनके द्वारा लिया गया ऋण पूरी तरह चुका दिया गया है, लेकिन ऋण समाप्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण सिविल स्कोर प्रभावित होने की बात उन्होंने कही। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को प्रकरण की जांच कर 15 दिन के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जनता मिलन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि समाधान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि पुरानी शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किए जाने से जनता में प्रशासन के प्रति सकारात्मक विश्वास बढ़ा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, पीडी डीआरडीए ज्योति, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, एसडीएम कमलेश मेहता, एसएलएओ नीलू चावला, जिला आबकारी अधिकारी के.पी. सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त 2026
*वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा*
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन भूमि हस्तांतरण के लंबित 10 प्रकरणों पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी क्षतिपूरक वृक्षारोपण एवं वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित SOP का भली-भांति अध्ययन कर उसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लैंड पार्सल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका GIS एक्सपर्ट द्वारा उसी दिन परीक्षण किया जाए। इसके बाद अधिकतम तीन दिनों के भीतर संबंधित प्रभारी वनाधिकारी को भूमि की उपयुक्तता के संबंध में अवगत कराया जाए, ताकि एक सप्ताह के भीतर वन भूमि हस्तांतरण की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जा सके।
बैठक में राज्य योजना के अंतर्गत टिहरी विधानसभा क्षेत्र में नैर से पुजाल्डी तक मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में अवगत कराया गया कि उपजिलाधिकारी धनोल्टी स्तर से भूमि चयन के उपरांत ग्राम घनसी, तहसील नैनबाग की भूमि संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाना अपेक्षित है। प्रतापनगर क्षेत्र में तेलुंगा तक सड़क निर्माण के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा ग्राम सांदणा, उप तहसील मदननेगी की भूमि को क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त पाया गया है। इस प्रकरण में संबंधित प्रस्ताव उपजिलाधिकारी प्रतापनगर के स्तर से उपलब्ध कराया जाना अपेक्षित है।
इसी प्रकार प्रतापनगर क्षेत्र में रैंका महरगांव से मुखेम मोटर मार्ग के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी को तहसील जाखणीधार के अंतर्गत ग्राम गौसारी आदि के कुल तीन लैंड पार्सल क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु प्राप्त हुए हैं। इस संबंध में वन विभाग के स्तर से रिपोर्ट प्राप्त किया जाना अपेक्षित है। इसी प्रकार नीम बीच के पास वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। वहीं धनोल्टी क्षेत्र में मसोन, कांडी, द्वारगढ़ पर जयद्वार-सुरांचु तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु भूमि चयन के लिए कुल 27 लैंड पार्सल की सूची प्रेषित की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों में आवश्यक प्रस्ताव, रिपोर्ट एवं भूमि चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी की जा सके।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त 2026
*जिलाधिकारी टिहरी के नेतृत्व में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की पाक्षिक बैठक आयोजित*
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के नेतृत्व में सोमवार को जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की पाक्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सड़क किनारे कूड़ा निस्तारण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में चिह्नित अतिक्रमण की अद्यतन सूची उपलब्ध कराई जाए। सूची में अब तक हटाए गए अतिक्रमण तथा लंबित अतिक्रमण का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लंबित अतिक्रमणों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को हाईवे एवं संवेदनशील स्थानों पर सर्विलांस की कार्रवाई तेज करने तथा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर पालिका क्षेत्रों में नो-पार्किंग के स्पष्ट एवं पर्याप्त संख्या मे बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, जहां पार्किंग के हॉटस्पॉट चिह्नित हैं, वहां पार्किंग संबंधी सूचना बोर्ड एवं आवश्यक संकेतक लगाने को कहा, ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को पार्किंग व्यवस्था की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने कनातल सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क किनारे अतिक्रमण, अनियमित पार्किंग तथा कूड़ा निस्तारण की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि अतिक्रमण, अनियंत्रित पार्किंग भी दुर्घटनाओं एवं यातायात अव्यवस्था का प्रमुख कारण बन सकता है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इस बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सभी एसडीएम, एएसपी दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता राजबीर चौहान, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, ईओ टिहरी वासुदेव डंगवाल आदि संबंधित भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त 2026
*केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार (CMSD), नई टिहरी का औचक निरीक्षण*
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार आज वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चन्द्रप्रकाश नेगी एवं औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार (CMSD), नई टिहरी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार में औषधियों का भंडारण मेटल रैक एवं पैलेट्स पर उचित तरीके से पाया गया। मन:प्रभावी औषधियां LOCK & KEY में सुरक्षित पाई गईं। भंडार में CCTV कैमरे कार्यशील अवस्था में पाए गए तथा संबंधित अभिलेख एवं पत्रावलियां व्यवस्थित एवं सुरक्षित पाई गईं।
कोल्ड स्टोरेज की स्थिति संतोषजनक पाई गई। भंडार में स्थापित रेफ्रिजरेटर कार्यशील अवस्था में पाए गए तथा INSULIN, TT वैक्सीन, Rabies वैक्सीन Oxytocin, Lab Reagents एवं Haemophilia Factor आदि को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखा गया था। भंडार की वेंटिलेशन एवं स्वच्छता की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान भंडार से 08 औषधियों के नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु नियमानुसार एकत्रित किए गए। नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षण हेतु भेजा जाएगा तथा प्राप्त परीक्षण परिणामों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को औषधियों के सुरक्षित भंडारण, अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
आगे पढ़ें
*सशक्त बहना उत्सव में दिखी महिलाओं की हुनर और स्थानीय उत्पादों की समृद्ध झलक*
*विकासखंड चंबा के नागराजा स्वयं सहायता समूह की महिला सीमा भंडारी ने किया मुख्यमंत्री से संवाद*
*सूचना/टिहरी/24 अगस्त, 2026*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर, टिहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर सहित जनपद के सभी विकासखंडों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल लगाए गए।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं से उनके समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों, तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों, बिक्री की स्थिति तथा व्यवसाय में आ रही चुनौतियों की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। टिहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विकासखंड चंबा के नागराजा स्वयं सहायता समूह की महिला सीमा भंडारी से संवाद किया। सीमा भंडारी ने बताया कि समूह में 10 महिलाएं हैं, जो ऑर्गेनिक आउटलेट का संचालन कर मसाले, रोजमेरी सहित विभिन्न जैविक उत्पाद तैयार कर रही हैं। समूह का वार्षिक कारोबार करीब 9 से 10 लाख रुपये है तथा समूह से जुड़ी सभी महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
समूह की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि टिहरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। टिहरी झील एवं आसपास आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों को ऐसे आयोजनों एवं आउटलेट के माध्यम से पर्यटकों तक पहुंचाकर बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी बांध और टिहरी झील के कारण बड़ी संख्या में देश-विदेश के पर्यटक जिले में पहुंचते हैं। स्थानीय उत्पादों को पर्यटन एवं बड़े बाजार से जोड़कर ग्रामीण महिलाओं की आय और आजीविका को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
परियोजना प्रबंधक डीआरडीए ज्योति ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधे संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली गई और उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलता है तथा उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के अवसर बढ़ते हैं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक डीआरडीए ज्योति तथा जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली तथा स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आगे पढ़ें
सिल्क्यारा टनल में मलबा गिरने पर कंपनी के प्रवक्ता क्या कह रहे हैं
https://www.facebook.com/share/r/1BduFLqheQ/
आगे पढ़ें
*जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए*

/टिहरी/24 अगस्त, 2026*
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रमोद रावत ने बताया कि रक्षाबंधन त्योहार दृष्टिगत 24 अगस्त को विभागीय टीम द्वारा जनपद में कुल 7 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के 6 नमूने संग्रहित किए गए।
उन्होंने बताया कि संग्रहित नमूनों में पनीर के 2, अनाज के 3 तथा तैयार भोजन का 1 नमूना शामिल है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






