HTML tutorial

8 साल से सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि की घर वापसी की उम्मीद जगी, विधायक सुरेश चौहान ने CM धामी से की मुलाकात ।

Pahado Ki Goonj

8 साल से सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि की घर वापसी की उम्मीद जगी, विधायक सुरेश चौहान ने CM धामी से की मुलाकात ।

देहरादून। डुंडा ब्लॉक के गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल घर वापसी को लेकर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मामला उठाया। विधायक ने मुख्यमंत्री से इंद्रमणि को सऊदी अरब से वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र भेजने और आवश्यक स्तर पर वार्ता करने का भरोसा दिलाया। विधायक की ओर से इंद्रमणि से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
बताया गया कि इंद्रमणि नौटियाल पिछले करीब आठ वर्षों से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। उनकी घर वापसी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलने के साथ ही गांव-गांव से भी लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
कुछ समय पूर्व विधायक सुरेश चौहान गोरसाड़ा स्थित इंद्रमणि के घर पहुंचे थे और उनके परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली थी। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए मामले को मजबूती से उठाने का भरोसा दिया था। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से वार्ता कर इंद्रमणि की वापसी के प्रयास तेज किए गए।
CM धामी को बटर फेस्टिवल का न्योता
विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 17 अगस्त 2026 को विश्व प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में आयोजित होने वाले बटर फेस्टिवल में शामिल होने का न्योता भी दिया।
इस दौरान गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समसामयिक समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और लंबित विकास कार्यों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल घर वापसी को लेकर मिले सकारात्मक आश्वासन से परिवार और क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है।

Next Post

प्रधानमंत्री जी देश को समृद्ध बनाने में पहाड़ों की गूंज सा पत्र का संज्ञान लें पढ़ें सभी समाचार

प्रेस के देश में सभी 250 संगठन इस न्यूज़ को प्रकाशित करते हुए अपनी प्रतिभा की पहचान बनाने में समय का सदुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था सुधारने के  लिए प्रधानमंत्री सुझाव मांग रहे हैं देने काम कीजिए। आने वाली पीढ़ी आपको हमेशा पूजती रहेगी। गोदी मीडिया का काम करते हुए जो […]

You May Like