HTML tutorial

तिलाड़ी शहीद दिवस पर , शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

Pahado Ki Goonj
तिलाड़ी शहीद दिवस पर , शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का भी हुआ सम्मान।
उत्तरकाशी । बड़कोट ।
बड़कोट में तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, शहीद परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर तिलाड़ी के अमर बलिदानियों को नमन किया। तिलाड़ी शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा शहीद परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
वक्ताओं ने तिलाड़ी कांड को उत्तराखंड के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में विधायक संजय डोभाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, दर्जाधारी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, जशोदा राणा, अजबीन पंवार, कपिल रावत,सोहन गैरोला,विशालमणि रतूड़ी, नरोत्तम रतूड़ी, मुकेश टम्टा, अजय रावत, विजयपाल रावत, सरदार राणा, अनिल चौहान, पशुराम जगूड़ी, नायब तहसीलदार खजान असवाल, अधिशासी अधिकारी उमेश सुयाल तथा थाना निरीक्षक बड़कोट सुभाष चंद्र सहित नगर पालिका के सभासद रोहित रावत राजकुमारी,देवी,प्रीति, अमिता,संजीव राणा,सचिन राणा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने तिलाड़ी के रणबांकुरों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि अपने हक-हकूकों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल द्वारा बड़कोट क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान देती है।

 

 

 

 

 

 

Next Post

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार जानिए सभी समाचार

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, हत्यारोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार चमोली। कर्णप्रयाग पुलिस ने एक महीने पहले अलकनंदा नदी किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्यारोपी क्षेत्र पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। रूपए के लेने-देन को लेकर  हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। […]

You May Like